Search

 
 
 

गुवा : विवेक नगर मौसी बाड़ी से प्रभु जगन्नाथ, बलभद्र व देवी सुभद्रा पहुंचे श्री मंदिर

 
Gua : विवेक नगर स्थित मौसी बाड़ी से भगवान जगन्नाथ बलभद्र और देवी सुभद्रा नौ दिनों बाद गुवा बाजार स्थित जगन्नाथ मंदिर पहुंचे. दो वर्षों के लंबे अंतराल के बाद शुक्रवार को गुवा में श्री गुंडिचा रथयात्रा महापर्व हर्षोल्लास से मनाया गया. कोरोना महामारी के बाद मिली छूट के बाद श्री जगन्नाथ के जयकारा से लौह नगरी गुंजायमान हुआ. मौसी बाड़ी में सुबह से ही पूजा करने के लिए श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा रहा. इसे भी पढ़ें : नितिन">https://lagatar.in/nitin-madan-kulkarni-appointed-as-chairman-of-state-finance-commission-rahul-kumar-sinha-as-ranchi-dc-and-shashi-ranjan-as-rmc-municipal-commissioner/">नितिन

मदन कुलकर्णी बने राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष, राहुल कुमार सिन्हा रांची डीसी और शशि रंजन बने RMC नगर आयुक्त
गुवा सेल माइंस के मुख्य महाप्रबंधक बिपिन कुमार गिरि ने मुख्य सेवक के रूप में रथ के चारों ओर झाड़ू लगाकर छेरा पोहरा की रस्म अदा की. इसके बाद सैकड़ों श्रद्धालुओं ने रथ को रस्सा से खींचते हुए श्री मंदिर तक पहुंचाया. रथ में विराजमान चतुर्धामुरत प्रभु जगन्नाथ, बलभद्र, देवी सुभद्रा और सुदर्शन के दर्शन के लिए भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा. लोग भजन कीर्तन का आनंद लेते रहे. वहीं गुवा थाना प्रभारी अनिल कुमार यादव, किरीबुरू इंस्पेक्टर वीरेंद्र एक्का के नेतृत्व में पुलिसिया प्रशासन चाक-चौबंद रही. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही