Search

 
 
 

गुवा : स्टेशन कॉलोनी सहित अन्य जगहों पर मां काली की धूमधाम से हुई पूजा

 
Novamundi (Shambhu) : गुवा स्थित स्टेशन को कॉलोनी सहित अन्य जगहों पर मां काली की पूजा धूमधाम से रात 12 बजे संपन्न हुई. गुवा स्टेशन कॉलोनी में मां काली की विशाल मूर्ति स्थापित कर पूजा अर्चना की गई. इस दौरान महिलाएं सुबह से लेकर पूजा संपन्न होने तक उपवास रह कर मां से मन्नतें मांगी. इस दौरान करीब एक हजार श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही. पूजा संपन्न होने के बाद बकरे की बलि दी गई. इस दौरान गुवा पुलिस गश्त लगाती रही. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-potholes-emerged-on-the-road-causing-accidents/">चाकुलिया

: दुर्घटनाओं का कारण बन रहे सड़क पर उभरे गड्ढे
दीपावली पर्व पर गुवा के विभिन्न कॉलोनियों में बच्चों ने जमकर आतिशबाजी की और अपने-अपने घरों को दीये से सजाया. गुवा में विभिन्न मंडलों में भी मां काली की पूजा अर्चना की गई. गुवा पुलिस जुआ खेलने वालों पर नकेल कसने के लिए गश्ती करती रही. मंगलवार को स्टेशन कॉलोनी स्थित मां काली मंदिर में भोग वितरण किया गया. स्टेशन कॉलोनी स्थित मां काली मंदिर में ऐसी मान्यता है कि मां काली से श्रद्धापूर्वक जो भी मन्नत मांगी जाती है, वह पूरी होती है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही