Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गुवा: अनंत चतुर्दशी पर श्रद्धालुओं ने की राम मंदिर के प्रांगण में पूजा अर्चना

Advertisement
Advertisement
Noamundi (Sandip Kumar Prasad):  गुवा बाजार स्थित राम मंदिर के प्रांगण में शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी पर विभिन्न महिलाओं ने पूजा अर्चना की. मंदिर के पुजारी गोविंद पाठक ने पूजा कराई और भगवान श्री अनंत जी कथा वाचन किया. इस दौरान महिलाएं सुबह से निर्जला उपवास पर थीं और पूजा के बाद प्रसाद ग्रहण किया. आज अनंत चतुर्दशी के दिन पूजा करने वाले श्रद्धालु सिर्फ मीठा पकवान ही ग्रहण करते हैं. इसे भी पढ़ें: सुप्रीम">https://lagatar.in/hearing-on-place-of-worship-act-in-supreme-court-from-october-11-important-role-in-gyanvapi-and-mathura-dispute/">सुप्रीम

कोर्ट में पूजा स्थल अधिनियम को लेकर 11 अक्टूबर से सुनवाई, ज्ञानवापी और मथुरा विवाद में अहम भूमिका

अनंत सूत्र में लगी चौदह गांठें भगवान विष्णु द्वारा बनाए गए 14 लोकों का प्रतीक

कहा जाता है कि अनंत चतुर्दशी पर भगवान विष्‍णु के अनंत स्वरूप की पूजा की जाती है. वहीं अनंत सूत्र में लगी चौदह गांठें भगवान विष्णु द्वारा बनाए गए 14 लोकों का प्रतीक होती हैं. माना जाता है कि यह सूत्र हर संकट से मनुष्य की रक्षा करता है. कथा के अनुसार भगवान विष्णु ने सृष्टि के आरंभ में चौदह लोकों की रचना की थी जिनमें सत्य, तप, जन, स्वर्ग, भुव, भू, अतल, वितल, सुतल, तलातल, महातल, रसातल और पाताल शामिल हैं. अपने बनाए इन लोकों की रक्षा के लिये ही उन्होंने अलग-अलग अवतार भी लिए थे. इसे भी पढ़ें: क्वीन">https://lagatar.in/national-mourning-in-india-on-the-death-of-queen-elizabeth-the-tiranga-will-be-half-bowed-on-september-11/">क्वीन

एलिजाबेथ के निधन पर भारत में राष्ट्रीय शोक, 11 सितंबर को आधा झुका रहेगा तिरंगा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही