Search

 
 
 

गुवा : झारखंड बंद के आह्वान पर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

 
Gua : अग्निपथ को लेकर झारखंड बंद के मद्देनजर गुवा के विभिन्न जगहों पर पुलिस ने फ्लैग मार्च                           किया. अग्निपथ योजना को लेकर विभिन्न संगठनों द्वारा 19 जून को झारखंड बंद का आह्वान किया गया हैं. इसके मद्देनजर पश्चिमी सिंहभूम जिला पुलिस अलर्ट मोड में है. सुबह से ही गुवा के विभिन्न स्थानों पर जगह-जगह पुलिस की गश्त जारी है. चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात किए गए है. बंदी की खबर पर एसपी अशुतोष शेखर नजर बनाए हुए है. पुलिस की मोटरसाइकिल और पैदल गश्ती जारी है. पूरे जिले में झारखंड पुलिस के साथ सीआरपीएफ व सीआईएसएफ के जवानों को तैनात किया गया है. [caption id="attachment_335625" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/flag-march1.jpg"

alt="" width="600" height="448" /> गुवा बाजार में गश्त लगाती गुवा पुलिस.[/caption] इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-electrician-died-due-to-electrocution-in-bahuliya/">बहरागोड़ा

: बहुलिया में करंट लगने से बिजली मिस्त्री की मौत

पुलिस सोशल मीडिया पर नजर बनाए हुए है

[caption id="attachment_335627" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/32-1-300x170.jpeg"

alt="" width="300" height="170" /> गुवा रेलवे स्टेशन पर तैनात गुवा थाना प्रभारी अनिल कुमार यादव तथा किरीबुरू इंस्पेक्टर वीरेंद्र एक्का.[/caption] वैसे इलाके, जहां उपद्रव की आशंका ज्यादा है, वहां पुलिस की विशेष नजर बनी हुई है. इस दौरान गुवा पुलिस सोशल मीडिया पर विशेष नजर बनाए हुए है, ताकि किसी प्रकार का भड़काऊ पोस्ट करने पर तत्काल कार्रवाई की जा सके. इधर, अग्निपथ योजना को लेकर विभिन्न संगठनों द्वारा एक दिवसीय झारखंड बंद को देखते हुए गुवा रेलवे स्टेशन पर भी गुवा पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है. वही किरीबुरू इंस्पेक्टर वीरेंद्र एक्का भी गुवा पहुंच कर विभिन्न जगहों पर गश्त लगा कर जायजा ले रहे हैं . ताकि कहीं कोई अप्रिय घटना ना घटे. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-hindu-jagran-manch-veerangana-vahini-celebrated-rani-laxmibai-sacrifice-day/">चाईबासा

: हिंदू जागरण मंच वीरांगना वाहिनी ने मनाया रानी लक्ष्मीबाई बलिदान दिवस 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही