Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गुवा : राउरकेला पुलिस ने गुवासाई से चोरी की गई बाइक की बरामद, आरोपी फरार

Advertisement
Advertisement
Kiriburu (Shailesh Singh) : गुवा थाना अन्तर्गत गुवासाई निवासी मधु सिंकू की चोरी की गई बाइक पल्सर आरएस-200 (ओडी05जेड- 5106) राउरकेला स्थित सेक्टर-15 थाना पुलिस ने जब्त कर रखी है. इससे पहले राउरकेला पुलिस ने सामान्य वाहन जांच के क्रम में मोटरसाइकिल के कागजात नहीं होने के आरोप में वाहल को पकड़ा था. जबकि इस मोटरसाइकिल को चुरा कर भागने वाला आरोपी राउरकेला पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा है. राउरकेला पुलिस को यह भी जानकारी नहीं है कि यह मोटरसाइकिल बीते माह गुवा से चोरी की गई थी. इस संबंध में गुवा थाना प्रभारी अनिल कुमार यादव ने बताया की राउरकेला पुलिस से सम्पर्क साध मोटरसाइकिल को गुवा लाया जायेगा. क्योंकि उसकी चोरी संबंधित गुवा थाना में पहले से प्राथमिकी दर्ज है. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-entrepreneurial-organization-laubha-distributed-tricolor-in-jiyada-and-pollution-control-board-office/">आदित्यपुर

: उद्यमी संगठन लउभा ने जियाडा और प्रदूषण नियंत्रण पर्षद कार्यालय में बांटा तिरंगा

रवि करुवा की तलाश जारी है

उल्लेखनीय है कि मोटरसाइकिल को मझगांव निवासी रवि करुवा लेकर फरार हो गया था. इस घटना की शिकायत गुआ थाना में मधु सिंकू ने दर्ज कराई थी. घटना के बाबत मधु सिंकू ने लगातार न्यूज को बताया था कि मझगांव निवासी रवि करुवा अपनी गर्भवती पत्नी के साथ घटना के एक सप्ताह पहले नुईया बस्ती निवासी संतोष सिद्धू के घर आया था. रवि करुवा से पहले से परिचय नहीं था. रवि करुवा संतोष सिद्धू का दोस्त है. नुईया बस्ती निवासी  एक दोस्त के साथ रवि करुवा हमारे घर आया था. उसी दौरान उसने बाइक मांगी और फरार हो गया. मोटरसाइकिल को गुवा पुलिस व पिड़ित परिवार के लोग निरंतर तलाश कर रहे थे. वहीं दूसरी तरफ गुवा थाना प्रभारी ने इस घटना के आरोपी रवि करुवा के मोटरसाइकिल जिससे वह अपनी पत्नी को लेकर मझगांव से गुवा आया था उसे भी जब्त कर थाने में रख लिया. रवि करुवा की तलाश जारी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही