Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गुवा : राम मंदिर में आरएसएस ने गुरु दक्षिणा कार्यक्रम भगवा ध्वज का किया पूजन

Noamundi (sandip kumar Prasad) : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) की गुवा शाखा की ओर से गुरु दक्षिणा का कार्यक्रम गुवा के राम मंदिर प्रांगण में शनिवार देर शाम को संपन्न हुआ. सबसे पहले स्वयंसेवकों ने शाखा लगाई. इसमें  मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर के विभाग प्रचारक आशुतोष और जिला कार्यवाह मौसम षाड़ंगी उपस्थित थे. कार्यक्रम में गुरु के रूप में भगवा ध्वज का पूजन किया गया. इसके बाद विभाग प्रचारक आशुतोष ने पूजन और संघ के कार्यों की विस्तार से जानकारी दी. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-car-collided-with-dsps-car-while-on-checking-campaign-injured/">रांची

: चेकिंग अभियान पर निकले डीएसपी की गाड़ी को कार ने मारी टक्कर, घायल
उन्होंने कहा कि संघ का हर कार्य देश और समाज हित में होता है. प्रार्थना राकेश रंजन झा ने करवाई. कार्यक्रम में धरणीधर त्रिपाठी, गोविंद पाठक, नवीन कुमार, मंटू प्रसाद, पशुपति, विवेक बनर्जी, संजीत तांती, बेनुधर, रोमी पाठक, विजय, अभय, ललित, गणेश दास, संतोष बेहरा, दासो दास आदि बड़ी संख्या में स्वयंसेवक मौजूद थे. अंत में भारत माता की प्रार्थना कर कार्यक्रम का समापन किया गया. उसके बाद लोगों के बीच प्रसाद वितरण किया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही