Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गुवा : भारत बंद को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, पुलिस बल तैनात

Advertisement
Advertisement
Gua : केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के खिलाफ पूरे देश में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. इसको लेकर राज्य के पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं. भारत बंद के मद्देनजर गुवा के विभिन्न चौक चौराहें, रेलवे स्टेशनों पर पुलिस के पुख्ता इंतजाम किए गए है. साथ ही गुवा प्रशासन असामाजिक तत्वों पर नजर बनाए हुए हैं. इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर रखी जा रही है. ताकि सोशल मीडिया के भड़काऊ पोस्ट से माहौल ना बिगड़े. इसे भी पढ़ें :">https://lagatar.in/kiriburu-bharat-bandh-call-in-protest-against-agneepath-ineffective-in-meghahatuburu/">

 किरीबुरु : अग्निपथ के विरोध में भारत बंद का आह्वान मेघाहातुबुरु में बेअसर

कोई अप्रिय घटना की सुचना नहीं

[caption id="attachment_336303" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/bhart-band1.jpg"

alt="" width="600" height="339" /> , रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम[/caption] गुवा पुलिस, सीआरपीएफ बटालियन तथा सीआईएसएफ के जवान जगह-जगह पर तैनात किए गए हैं. जहां असामाजिक तत्वों द्वारा नुकसान पहुंचाया जा सकता है. साथ ही गुवा प्रशासन मोटरसाइकिल एवं पैदल मार्च कर रहा हैं और इसकी पल-पल की सूचना जिले के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर को भेजी जा रही है.  हालांकि गुवा में स्थिति सामान्य है. विधि व्यवस्था एवं यातायात सामान्य है. दुकाने आम दिनों की तरह खुल रही है. गुवा एवं इसके आसपास के क्षेत्रों से कहीं कोई अप्रिय घटना का समाचार नहीं मिला. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही