Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गुवा : शिविर में ग्रामीणों का राशन कार्ड, पेंशन, वैक्सीन व स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं का किया गया समाधान

Advertisement
Advertisement
Kirburu/Gua : आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत बुधवार को नोवामुंडी प्रखंड के गुवा पूर्वी पंचायत के आईटीआई शिक्षण संस्थान में विशेष शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि नोवामुंडी प्रखंड विकास पदाधिकारी अनुज बांडो, विशिष्ट अतिथि मुखिया चांदमनी लागुरी, पंचायत समिति सदस्य पदमा केसरी, थाना प्रभारी अनिल कुमार यादव, लिपिक अजीमुद्दीन अंसारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. शिविर में लोगों का राशन कार्ड, पेंशन, वैक्सीन व स्वास्थ्य संबंधित समस्या, राजस्व, बैंक लोन माफी, जन्म-मृत्यु, ई-श्रम, कृषि व पशुपालन विभाग, आपूर्ति विभाग, कल्याण विभाग, सामाजिक सुरक्षा, बिजली विभाग, पंचायती राज, आपूर्ति विभाग, शिक्षा विभाग, जेएसएलपीएस, सहकारिता, बाल विकास परियोजना, पेयजल और स्वच्छता विभाग आदि से जुड़ी समस्याओं का समाधान के लिए आवेदन लिए गए. इसे भी पढ़ें : ओमिक्रॉन">https://lagatar.in/omicron-alert-health-secretary-writes-to-states-suggests-imposition-of-night-curfew-strictness-in-rules/">ओमिक्रॉन

अलर्ट : हेल्थ सेक्रेटरी ने राज्यों को लिखा पत्र, नाइट कर्फ्यू लगाने, नियमों में सख्ती लाने का दिया सुझाव
कुछ समस्याओं का समाधान ऑन द स्पॉट भी किया गया. फूलो-झानो आशीर्वाद अभियान के तहत पांच दीदी को संयुक्त रूप से 50 हजार रुपए का चेक, दो महिलाओं की गोद भराई, दो बच्चों की मुंह जुठ्ठी भी कराई गई. पंचायत के ग्रामीणों को सबसे ज्यादा समस्या आधार कार्ड से जुड़ा था, लेकिन इस शिविर में आधार कार्ड से जुड़ी समस्याओं का समाधान के लिए स्टॉल नहीं लगाया गया. इस पर नोवामुंडी प्रखंड विकास पदाधिकारी अनुज बांडो ने बताया कि आधार कार्ड मशीन में खराब होने के कारण स्टॉल नहीं लगाया गया है. दो-तीन दिन के अंदर गुवा में एक सप्ताह के लिए आधार केंद्र शिविर लगाकर लोगों की समस्या का समाधान किया जाएगा. नोवामुंडी स्थित केनरा बैंक में यह सुविधा सोमवार से शुक्रवार तक हर सप्ताह उपलब्ध है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही