Search

 
 
 

गुवाः वारियर्स टाइटल ने जीता क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब

 
Gua: गुवा कल्याण नगर स्थित दुर्गा मंडप मैदान प्रांगण में शुक्रवार को आयोजित पांच दिवसीय न्यू क्‍लोनी प्रीमियम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में वारियर्स टाइटल ने दस का चावल टीम को छह रन से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वारियर्स टाइटल ने 6 ओवर में 4 विकेट खोकर 34 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी दस का चावल टीम ने कुल 6 ओवर में 1 विकेट खोकर मात्र 28 रन ही बना पाई. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-arjun-munda-reached-tmh-to-know-the-well-being-of-the-founder-of-telco-shani-temple/">जमशेदपुर

: टेल्को शनि मंदिर के संस्थापक का हालचाल जानने टीएमएच पहुंचे अर्जुन मुंडा

समाजसेवी स्व. तापस भट्टाचार्य को दी गई श्रद्धांजलि

[caption id="attachment_335300" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/18jun8a-1.jpg"

alt="" width="600" height="321" /> ट्रॉफी के साथ उपविजेता टीम.[/caption]   प्रतियोगिता प्रारम्भ होने से पूर्व कल्याण नगर के समाजसेवी स्व. तापस भट्टाचार्य की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देकर एक मिनट का मौन रखा गया. इस प्रतियोगिता में कुल 10 टीमों ने भाग लिया था. बतौर मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य देवकी कुमारी, विशिष्ट अतिथि थाना प्रभारी अनिल कुमार यादव, मुखिया पद्मिनी लागुरी ने विजेता व उपविजेता टीम एवं बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाडि़यों को ट्रॉफी व अन्य पुरस्कार दिए. इस दौरान केशव चंद्र साहू, अमरनाथ झा, रामचंद्र दास, बुलन राय चौधरी, विजय कुमार दास, विक्की दास, गणेश मिश्रा, रामनाथ समद, गोपीनाथ पान सहित अन्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें: जगन्नाथपुर:">https://lagatar.in/jagannathpur-bjp-workers-will-go-door-to-door-about-the-schemes-and-successes-of-the-central-government/">जगन्नाथपुर:

केंद्र सरकार की योजनाओं और सफलताओं को लेकर घर-घर जाएंगे भाजपा कार्यकर्ता
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही