Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गुवा: भानु प्रसाद शुक्ला के निधन की खबर से शोक की लहर, लोगों ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

Advertisement
Advertisement
Kiriburu: पश्चिम सिंहभूम जिला के लौह अयस्क नगरी गुवा को अपनी कर्मभूमि मानने वाले 92 वर्षीय भानु प्रसाद शुक्ला का निधन 5 फरवरी को इलाज के क्रम में गुजरात में हो गया. स्‍वर्गीय भानु प्रसाद शुक्ला की पहचान लोगों के बीच समाज सेवी के रूप में थी. वर्ष 1953 में गुवा माइंस को अपनी कर्मस्थली बना जीवन की संघर्ष यात्रा प्रारम्भ करने वाले स्व. शुक्ला ने अपनी मेहनत, लगन और ईमानदारी से कामयाबी के शिखर तक पहुंचे. इसे भी पढ़ें: चक्रधरपुर:">https://lagatar.in/chakradharpur-the-idol-of-lord-balaji-was-circumambulated-in-the-temple-hoisted-the-white-garuda-flag-on-the-pillar/">चक्रधरपुर:

भगवान बालाजी की प्रतिमा को कराई मंदिर की परिक्रमा, स्तंभ पर श्वेत गरूड़ ध्वज फहराया

दर्जनों बेरोजगारों को रोजगार प्रदान किया था

स्व. शुक्ला ने दर्जनों बेरोजगारों को रोजगार प्रदान किया था. वह गुवा माइंस के श्रमिकों के मसीहा के रूप में जाने जाते रहेंगे. उन्‍होंने सेल के उत्पादन वृद्धि में अग्रणी भूमिका निभाई थी. उनकी कार्यशैली सदैव लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी. गुवा क्षेत्र के समाजसेवियों जीतू शुक्ला, गोविन्द पाठक, रामा पांडेय, दुच्चा टोप्पो, किशोर प्रसाद, आरके प्रधान नें नम आंखो से स्व. भानु प्रसाद शुक्ला को श्रद्धांजलि दी है. इसे भी पढ़ें:BIG">https://lagatar.in/big-news-stone-pelting-on-the-police-force-which-went-to-raid-the-gambling-base-in-bagbera-postonagar-uproar/">BIG

NEWS : बागबेड़ा पोस्तोनगर में जुआ अड्डे पर छापेमारी करने गई पुलिस बल पर पथराव, हंगामा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही