Search

 
 
 

गुवा: नुइयां गांव में महिला समूह की बैठक, उत्पाद समूह बनाने और महिलाओं के लिये ट्रेनिंग पर चर्चा

 
Kiriburu:  गुवा थाना क्षेत्र के नुइयां गांव में रविवार को महिला समूह की बैठक हुई. जिसमें उत्पाद समूह बनाने और महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिये ट्रेनिंग करवाने पर चर्चा हुई. नुइयां गांव की महिलाओं को पहले से मशरूम ट्रेनिंग का प्रशिक्षण दिलाकर विभिन्न महिला समूहों को रोजगार से जोड़ा जा रहा है. बीआरपी एसडी की ममता देवी ने प्रवासी महिला मजदूरों और ग्रामीण महिलाओं को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी. इसे भी पढ़ें: 10">https://lagatar.in/two-naxalites-including-suresh-munda-will-surrender-tomorrow-with-a-reward-of-10-lakhs/">10

लाख का इनामी सुरेश मुंडा समेत दो नक्सली कल करेंगे सरेंडर, एक करोड़ के इनामी अनल दा दस्ते का है प्रमुख सदस्य

डालसा से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी

इस दौरान पीएलवी के दिल बहादुर ने डालसा से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी. उन्होंने घरेलू हिंसा, बाल विवाह, बाल तस्करी, बालश्रम, पोक्सो एक्ट की भी जानकारी दी. पंचायत समिति सदस्य पदमा केसरी ने महिलाओं तथा बच्चों के अधिकारों पर चर्चा किया. कार्यक्रम में सनडुबा एसएचजी, बालेसागेन, राज आभा, जोजोबा एसएचजी महिला समूहों से मॉयलिन, सवंति स्वांसी, सुमित्रा देवी, प्रिया चाम्पिया, जुनिता स्वांसी, मरियम भेंगरा, सावित्री बोदरा, नितिमा चाम्पिया, गीता देवी, पेलोंग चाम्पिया, मालती चाम्पिया, गुरुवारी चाम्पिया सहित काफी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं. इसे भी पढ़ें: Russia-Ukraine">https://lagatar.in/russia-ukraine-war-17-year-old-neha-of-india-will-not-leave-ukraine-the-reason-is-very-emotional/">Russia-Ukraine

War  :  भारत की 17 साल की नेहा नहीं छोड़ेगी यूक्रेन, वजह बेहद इमोशनल है…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही