Search

 
 
 

गुवा : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विभिन्न संस्थानों में किया गया योगाभ्यास

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गुवा के विभिन्न संस्थानों गुवा थाना, गुवा सेल क्लब, योग नगर स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में लोगों ने योगाभ्यास किया. इस दौरान गुवा थाना प्रभारी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर लोगों को संदेश देते हुए कहा कि `योग भगाए रोग`. योग ही एक ऐसा माध्यम है, जिससे शरीर में विभिन्न प्रकार के रोगों से बचा जा सकता है. इससे शरीर के साथ-साथ मन भी स्वस्थ होता है. वहीं, गुवा सेल क्लब में सेल के मुख्य महाप्रबंधक विपिन कुमार गिरी ने भी अंतररष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास किया. इस योगाभ्यास के दौरान सूर्य नमस्कार, कपाल भारती, अनुलोम विलोम सहित आदि आसन किए गए. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/noamundi-kiriburu-.jpg"

alt="" width="600" height="270" /> इसे भी पढ़ें : सरायकेला:">https://lagatar.in/seraikela-yoga-is-the-mantra-to-lead-a-healthy-and-stress-free-life-manoj-chowdhary/">सरायकेला:

योग स्वस्थ एवं तनाव मुक्त जीवन जीने का मंत्र- मनोज चौधरी

ये रहे मौजूद

थाना परिसर में थाना प्रभारी अनिल कुमार यादव के दिशा-निर्देशन में पुलिस बल के जवान और गुवा सेल क्लब में सेल के मुख्य महाप्रबंधक विपिन कुमार गिरी के दिशा-निर्देशन में सेल के अधिकारी, सीआईएसएफ के जवान, महिला समिति अध्यक्ष स्मिता गिरी, पंचायत जनप्रतिनिधि में जिप सदस्य देवकी कुमारी, मुखिया चांदमनी लागुरी, मुखिया पद्मिनी लागुरी, डॉक्टर सीके मंडल, डॉक्टर विप्लव दास, डॉ. एस सरकार, डॉ. अशोक कुमार अमन सहित सेल के कर्मचारी आदि. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-nehru-yuva-kendra-organized-yuva-yoga-camp-at-mango-gandhi-ghat/">जमशेदपुर

: मानगो गांधी घाट पर नेहरू युवा केन्द्र ने किया युवा योग शिविर का आयोजन 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही