Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गार्ड पर युवक की पीटकर हत्या का आरोप, रांची के मेकॉन कॉलोनी की घटना

Advertisement
Advertisement
Ranchi: डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित मेकॉन कॉलोनी के गार्ड पर एक शख्स की पीटकर हत्या करने का आरोप लगा है. परिजनों का आरोप है  कि गार्ड के द्वारा मेकॉन खटाल बस्ती के रहने वाले रामनाथ महतो नाम के युवक की पिटाई की गई थी. जिस वजह से बुधवार को रामनाथ महतो की अस्पताल में मौत हो गई. इसे पढ़ें- बाबूलाल">https://lagatar.in/babulal-wrote-a-letter-to-cm-hemant-soren-said-chief-secretarys-silence-on-corruption-is-not-right/">बाबूलाल

ने सीएम हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, कहा- भ्रष्टाचार पर मुख्य सचिव की चुप्पी ठीक नहीं
[caption id="attachment_781679" align="aligncenter" width="1600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/2-68.jpg"

alt="" width="1600" height="1200" /> मौके पर जुटी लोगों की भीड़ और पुलिस के जवान[/caption]

शव के साथ मेकॉन कंट्रोल रूम पहुंचे स्थानीय लोग

रामनाथ महतो के शव लेकर मेकॉन कंट्रोल रूम में भारी संख्या में स्थानीय लोग पहुंचे. लोगों का आरोप है कि रामनाथ महतो की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई है. मौके पर हटिया डीएसपी राजा कुमार मित्रा, डोरंडा,जगरनाथपुर,चुटिया और एयरपोर्ट थाना प्रभारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस जवान पहुंचे. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि रामनाथ से बीते नौ अक्टूबर को हुए एक दुर्घटना के मामले में मेकॉन कॉलोनी में कार्यरत गार्ड के द्वारा 50 हजार रुपये मांगा गया था. इसी पैसे को लेकर रामनाथ का गार्ड से विवाद हुआ. इसी दौरान कई गार्ड ने मिलकर रामनाथ की पिटाई कर दी. जिसके बाद उसे गुरुनानक अस्पताल में भर्ती कराया था. बुधवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. इसे भी पढ़ें- रांची">https://lagatar.in/ranchi-launch-of-trophy-and-mascot-of-jharkhand-womens-asian-champions-trophy-on-october-13-cm-will-unveil/">रांची

: 13 अक्टूबर को झारखंड महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के ट्रॉफी और मैस्कट की लांचिंग, सीएम करेंगे अनावरण
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही