Search

 
 
 

फीस को लेकर अभिभावक महासंघ ने DEO कार्यालय का किया घेराव

 
Bokaro: निजी विद्यालयों द्वारा मनमानी फीस और स्कूल द्वारा किताब बेचे जाने को लेकर सोमवार को अभिभावक महासंघ ने DEO कार्यालय का घेराव किया. इसमें उनके साथ निजी विद्यालयों के अभिभावक भी थे. बता दें कि जिला प्रशासन द्वारा इसे लेकर स्कूल प्रबंधन को सख्त हिदायत भी दी गयी थी. इसके बावजूद भी स्कूल प्रबंधन प्रशासन के निर्देशों का पालन नहीं कर रही है. इसे लेकर महासंघ ने DEO कार्यालय का घेराव किया. पदाधिकारी के कार्यालय में उपस्थित नहीं होने के कारण अभिभावकों ने हंगामा किया.  

बैंक">https://english.lagatar.in/bank-of-baroda-has-vacancy-for-more-than-500-posts-apply-soon/48100/">बैंक

ऑफ बड़ौदा में 500 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी, जल्द करें आवेदन

महिलाओं ने अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया

इस दौरान महिलाओं ने जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के कर्मचारियों पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप भी लगाया. हंगामे के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत करायी. वहीं इस मामले पर सिटी थाना प्रभारी संतोष कुमार ने कहा कि हमारे संज्ञान में यह बात आई है. इसकी जांच की जाएगी. अगर लिखित शिकायत दी गई तो इस पर उचित कार्रवाई भी की जाएगी. इस दौरान अभिभावक वहीं पर धरने पर बैठ गए.

देखें वीडियो-

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही