Search

 
 
 

पहाड़ी मंदिर में अतिक्रमण रोकने के लिए बनेगा गार्डवाल, सौंदर्यीकरण भी होगा

 
  • रांची जिला पर्यटन संवर्धन परिषद की बैठक में कई प्रस्तावों को मंजूरी
Ranchi : रांची जिले के कई पर्यटन स्थलों का सौंदर्यीकरण होगा. इसकी मंजूरी के लिए बुधवार को समाहरणालय में डीसी राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में जिला पर्यटन संवर्धन परिषद की बैठक हुई. इसमें पहाड़ी मंदिर के सौंदर्यीकरण के साथ ही अतिक्रमण से बचाव हेतु गार्डवाल निर्माण कार्य के प्रस्ताव को स्वीकृत किया गया. बैठक में वित्तीय वर्ष 2020-21 की प्रस्तावित योजनाओं बुढ़मू प्रखंड के तिरु फॉल जलाशय के समीप आधारभूत संरचना निर्माण कार्य, लापुंग प्रखंड अंतर्गत घघारी जलप्रपात के सौंदर्यीकरण एवं नामकुम प्रखंड अंतर्गत चुटिया में स्वर्णरेखा व हरमू नदी के किनारे अवस्थित इक्किसी महादेव मंदिर के निकट शौचालय निर्माण कार्य की स्थलीय जांच का निर्देश दिया गया.

सीता फॉल का भी सौंदर्यीकरण होगा

बैठक में वित्तीय वर्ष 2022-23 में रांची जिला के अधिसूचित श्रेणी C एवं D के विभिन्न पर्यटन स्थलों के विकास हेतु उपलब्ध राशि से प्रस्तावित योजनाओं को मंजूरी दी गई. इसके तहत अनगड़ा प्रखंड अंतर्गत सीता फॉल का सौंदर्यीकरण, मारशली पहाड़ स्थित मरियम अंबा चौक से घघारी होते हुए पीसीसी सड़क निर्माण हेतु डीपीआर बनाने, जगन्नाथ मंदिर स्थित तालाब का सौंदर्यीकरण, सोलर लाइट व्यवस्था, डीप बोरिंग एवं जलमीनार निर्माण एवं पहाड़ी मंदिर के सौंदर्यीकरण, अतिक्रमण से बचाव हेतु गार्डवाल निर्माण कार्य के प्रस्तावों को स्वीकृत किया गया.

बैठक में महापौर आशा लकड़ा ने दिया निर्देश

बैठक में महापौर आशा लकड़ा द्वारा प्रस्तावित गौरी शंकर स्थल के समीप श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु शौचालय एवं स्नानाघर निर्माण के प्रस्ताव एवं तमाड़ में हरडी के सौंदर्यीकरण के प्रस्ताव को अधिसूचित करने का निर्देश दिया गया. बैठक में राज्यसभा सांसद महुआ माजी, पूर्व विधायक बंधु तिर्की, रांची डीडीसी दिनेश कुमार यादव, वन प्रमंडल पदाधिकारी, सांसद/ विधायक प्रतिनिधि सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित हुए. इसे भी पढ़ें – सरयू">https://lagatar.in/on-saryu-rais-pil-hc-asked-the-government-what-is-the-procedure-for-execution-of-mined-iron-ore/">सरयू

राय की PIL पर HC ने सरकार से पूछा, खनन कर रखे लौह अयस्क के निष्पादन की क्या है प्रक्रिया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही