Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गुवा : बिचाईकिरी गांव में 17 वर्षीय किशोरी को सांप ने डंसा

Advertisement
Advertisement
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) :  गुवा थाना क्षेत्र के बिचाईकिरी गांव में एक 17 वर्षीय किशोरी को सांप ने डंस लिया. परिजनों ने उसे गुवा सेल अस्पताल में भर्ती कराया. परिजनों के अनुसार 17 वर्षीय गीता दास अपने घर में सोई हुई थी. शनिवार सुबह सात बजे एक जहरीले सांप ने उसके पैर में डंस लिया. सांप के डसने से गीता दास जोर-जोर से रोने लगी. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-his-supporters-came-out-on-the-road-in-protest-against-the-arrest-of-jairam-mahato/">आदित्यपुर

: जयराम महतो की गिरफ्तारी के विरोध में उनके समर्थक उतरे सड़क पर 

जहरीले सांप ने काटा

रोने की आवाज सुनकर उसके माता-पिता समीप आए तो देखा कि एक बड़ा सा जहरीला सांप उसके बगल से निकल कर भाग रहा है. आनन-फानन में उसके परिजनों ने गुवा सेल उसे अस्पताल में भर्ती कराया. जहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक इलाज किया. इलाज के बाद  डॉक्टरों ने बताया कि वह अब खतरे से बाहर है. गीता दास को अस्पताल पहुंचाने में पूर्वी पंचायत की मुखिया चांदमनी लागुरी का अहम योगदान रहा. इसे भी पढ़ें :गालूडीह">https://lagatar.in/galudih-awareness-rally-taken-out-make-every-house-tricolor-campaign-successful/">गालूडीह

: हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए निकाली गई जागरुकता रैली
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही