Search

गुवा : जोजोगुटू गांव में फुटबॉल प्रतियोगिता में जामकुंडिया की टीम बनी विजेता

Kiriburu : सेल की गुवा अयस्क खान प्रबंधन द्वारा सीएसआर के तहत खदान से प्रभावित जोजोगुटू गांव में आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल एवं खेलकूद प्रतियोगिता का समापन 29 मार्च को हुआ. इसमें मुख्य अतिथि सीजीएम बीके गिरी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और पुरस्कार वितरण किया. फाइनल फुटबॉल प्रतियोगिता में जामकुंडिया ने जोजोगुटू को 1-0 से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया. सीजीएम ने विजेता एवं उपविजेता टीम को कप एवं अन्य पुरस्कार देकर सम्मानित किया. इसके अलावे लड़कों के 100 मीटर दौड़ में लालु सोरेन, गणेश सोरेन, सरगेया देवगम, 200 मीटर दौड़ में राम सुरीन, गोनो सुरीन, गणेश सोरेन पुरस्कृत किए गये. लड़कियों के 100 मीटर दौड़ में पानो सोरेन, रंकी सुरीन, जी सोरेन, 200 मीटर दौड़ में अन्नू देवगम, सुखमती सोरेन, रानी देवगम, मेढक दौड़ में सेरगेया देवगम, विशाल सुरीन, पादू सोरेन, चप्पल रेस में बुधराम आईन्द, दासो सिद्धू, जूरा देवगम पुरस्कृत किए गये. [caption id="attachment_277605" align="aligncenter" width="360"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/03/GUA-UPVIJETA-360x180.jpg"

alt="" width="360" height="180" /> फुटबॉल की उपविजेता टीम.[/caption] इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-16th-festival-of-jeen-mata-family-organized-in-sakchi-crowd-of-devotees-gathered/">जमशेदपुर:

साकची में श्री जीण माता परिवार का 16वां महोत्सव आयोजित, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
टेसहर्ट रेस में लालू सोरेन, बिरसा आईन्द, सुनील आईन्द, बिस्कुट रेस में दासो सिद्धू, लालू सोरेन, गणेश अंगारिया, बैलून रेस में दासो सिद्धू, सेरगेया देवगम, बेहरा हुरद और लड़कियों का बिस्कुट रेस में पंगला सुरीन, सुशीला सुरीन एंव ईशा मुंडा क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे. मुख्य अतिथि सीजीएम बीके गिरी ने कहा कि गुवा प्रबंधन सारंडा के प्रभावित गांवों के सर्वांगीण विकास जैसे खेल, सांस्कृतिक, महिला सशक्तीकरण, रोजगार, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि के लिये कृतसंकल्प है. सारंडा के गांवों में बेहतर मंच उपलब्ध करा यहां की प्रतिभा को आगे लाना हमारा मुख्य उद्देश्य है.  इस दौरान महाप्रबंधक एसपी दास, महाप्रबंधक सीबी कुमार, महाप्रबंधक दीपक प्रकाश, महाप्रबंधक सुकरा हो, उप महाप्रबंधक टीसी आनंद, सीआईएसएफ के सहायक कमांडेंट शन्नी विलियम्स, सीबी कुमार, दीपक प्रकाश, मानकी लागुडा़ देवगम, राजू सांडिल, मुंडा कानूराम देवगम, मुंडा जामदेव चाम्पिया, रामो सिद्धू, बामिया माझी, मान सिंह चाम्पिया, राजेश सांडिल, भुवनेश्वर जारिका, शंकर सोरेन आदि मौजूद थे. [wpdiscuz-feedback id="ilt0bm5ldk" question="Please leave a feedback on this" opened="1"][/wpdiscuz-feedback]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//