Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गुवा : राईवल क्रिकेट कप प्रतियोगिता में रेलवे मार्केट की टीम बनी विजेता

Advertisement
Advertisement
Kiriburu/Gua : 15वां राईवल कप क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में रेलवे मार्केट की टीम ने गुवासाई को पांच विकेट से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया. बुधवार को खेले गए फाइनल मैच में गुवासाई की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 12 ओवर में मात्र 62 रन ही बना सकी. इसमें सर्वाधिक शिव कुमार महतो ने 24 गेंदों पर 31 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेलवे मार्केट की टीम ने 8वें ओवर में ही 5 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली. विजेता टीम के मैन ऑफ द मैच अमरदीप केशरी ने 26 गेंद पर 34 रन की नाबाद पारी खेली. यह प्रतियोगिता पिछले 13 दिसम्बर से चल रहा था. इसे भी पढ़ें : ओमिक्रॉन">https://lagatar.in/omicron-alert-health-secretary-writes-to-states-suggests-imposition-of-night-curfew-strictness-in-rules/">ओमिक्रॉन

अलर्ट : हेल्थ सेक्रेटरी ने राज्यों को लिखा पत्र, नाइट कर्फ्यू लगाने, नियमों में सख्ती लाने का दिया सुझाव
इसमें 14 टीमों ने हिस्सा लिया. राईवल क्लब के अध्यक्ष विजय कुमार दास और महासचिव अजय लकड़ा ने सभी टीमों को जर्सी सेट देने के अलावे विजेता को छह हजार रुपए, उप विजेता को चार हजार रुपए नकद व ट्रॉफी प्रदान की. प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज सुजीत राय, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज ललित तांती और टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी गणेश दास को चुना गया. इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में ललित तांती, सतीश दास, संदीप दास, अक्षय लकड़ा, मनीष करुवा, जय कोड़ा, पियूष सिंह, आयुष किंडो और अन्य ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही