Ghatshila : ओड़िशा सीमा से सटे गुड़ाबांदा प्रखंड में आसन्न पंचायत चुनाव में 33, 217 मतदाता 14 मई को भयमुक्त होकर मतदान करेंगे. विदित हो कि गुड़ाबांदा प्रखंड कभी पूर्वी सिंहभूम जिला का घोर नक्सल प्रभावित रहा करता था. लेकिन अब यह प्रखंड 15 फरवरी 2017 से नक्सल मुक्त हो गया है. यहां पर नक्सली गतिविधियां बिल्कुल ही नहीं है और लोग अब चैन की जिंदगी जी रहे हैं. ऐसे में यह पहला पंचायत चुनाव होगा जिसमें मतदाता निर्भीक होकर मतदान करेंगे. इस प्रखंड में पहले चरण में मतदान होगा. वहीं, 17 मई को मतगणना की जायेगी. मालूम हो कि इसके पहले वर्ष 2010 और 2015 में पंचायत चुनाव संगीनों के साए में संपन्न हुआ था. जिसमें प्रशासन को चुनाव संपन्न कराने के लिए भारी सुरक्षा व्यवस्था करनी पड़ी थी. इसे भी पढ़ें : श्रद्धांजलि">https://lagatar.in/tribute-amritsar-13-april-1919-baisakhi-jallianwala-bagh/">श्रद्धांजलि
: अमृतसर, 13 अप्रैल 1919, बैसाखी, जलियांवाला बाग
बहू ने लाठी से पीटकर सास का सिर फोड़ा [wpse_comments_template]
: अमृतसर, 13 अप्रैल 1919, बैसाखी, जलियांवाला बाग
मतदान केंद्रों की संख्या 86
गौरतलब है कि गुड़ाबांदा प्रखंड में आठ पंचायतें शामिल हैं. इनमें से चार पंचायतें बहरागोड़ा विधानसभा की और चार पंचायतें घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में पड़ती हैं. इस प्रखंड में मतदाताओं की संख्या 33,217 है. इनमें 16,454 पुरुष और 16,763 महिला मतदाता हैं. मतदान केंद्रों की संख्या 86 है, जिसमें 46 मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील और 39 मतदान केंद्रों को प्रशासन संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है. वहीं, प्रखंड प्रशासन भी चुनाव की तैयारियों में जुट गया है. मतदान केंद्रों का जायजा लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं. साथ ही गांवों में पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ती जा रही है. चौक और चौराहों पर लोग पंचायत चुनाव को लेकर चर्चा कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें : चाईबासा:">https://lagatar.in/chaibasa-daughter-in-law-beats-mother-in-law-with-stick/">चाईबासा:बहू ने लाठी से पीटकर सास का सिर फोड़ा [wpse_comments_template]
Leave a Comment