Search

 
 
 

Gudabanda : निर्माण के एक वर्ष के अंदर धंसा पुल का एप्रोच रोड

 
Dumaria (Sanat Kumar Pani) : गुड़ाबांदा प्रखंड अंतर्गत बनमाकड़ी पंचायत के भुरसान गांव में कड़िया नाला पर पांच करोड़ 80 लाख की लागत से पुल का निर्माण किया गया है. निर्माण कार्य पूरा होने के बाद पहली बारिश में ही पुल के दोनों छोर पर एप्रोच रोड धंस गया है. सांसद बिद्युत बरण महतो और विधायक समीर कुमार मोहंती ने विगत वर्ष 2 अप्रैल को पुल का शिलान्यास नारियल फोड़कर किया था. पुल का निर्माण मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना अंतर्गत किया गया है. ग्रामीणों के मुताबिक संवेदक ने निर्माण कार्य के दौरान क्वालिटी मेंटेन नहीं किया. जिसके कारण पहली बारिश में ही एप्रोच रोड धंस गया. स्थानीय लोगों का कहना है कि जल्द मरम्मत नहीं होने से पूरी सड़क धंस सकती है. इसे भी पढ़ें : Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-red-water-with-contaminated-soil-is-being-supplied-to-the-houses-of-karampada-2/">Kiriburu

: करमपदा के घरों में दूषित मिट्टी वाली लाल पानी की हो रही सप्लाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही