Search

 
 
 

Gudabanda : भूमिज समाज ने सीएम व शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला

 
Gudabanda (Sanat Kumar Pani) : गुड़ाबांदा प्रखंड के मुचरीशोल में गुरुवार को भूमिज समाज द्वारा मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका. भूमिज समाज के लोगों ने बताया कि मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने के बावजूद साजिश के तहत स्कूली शिक्षा में गलत तरीके से चुआड़ विद्रोह के साथ रघुनाथ महतो का नाम जोड़ दिया गया है. इसका विरोध करते हुये मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया गया. साथ ही आठकोशी भूमिज माहाल गुड़ाबांदा द्वारा मुख्यमंत्री के नाम बीडीओ को ज्ञापन सौंपकर पाठ्य पुस्तक में सुधार की मांग की गई. मौके पर संजीब कुमार सिंह, नन्दलाल भूमिज, जायदेब सिंह, उदय सिंह, गौरंग सिंह, रवि सिंह, विभीषण सिंह, मकेल सिंह, मंगल सिंह, सुनाराम सिंह, हिकीम सिंह, दिगम्बर सिंह, खगेंद्र सिंह, लगने सिंह, फूलचंद सिंह, आनंद सिंह, मिट्ठू सिंह, अनिल सिंह, महेश सिंह, झरेश्वर सिंह, रोहित सिंह, झाड़ेश्वर सिंह, हृदय सिंह, गुरुपद सिंह आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : Chaibasa">https://lagatar.in/chaibasa-your-plan-aapki-sarkar-camp-will-be-organized-in-west-singhbhum-from-30th/">Chaibasa

: पश्चिम सिंहभूम में 30 से लगेगा आपकी योजना-आपकी सरकार शिविर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही