Search

गुड़ाबांदा : पदाधिकारी विहिन प्रखंड, प्रभारी के भरोसे विकास

Gudabanda (Sanat Kumar Pani) : गुड़ाबांदा प्रखंड कार्यालय पदाधिकारी विहीन हो गया है. बीडीओ सह प्रभारी सीओ स्मिता नगेशिया का स्थानांतरण खूंटी के कर्रा प्रखंड में हो गया है. उन्होंने अपना योगदान भी नये प्रखंड कार्यालय में दे दिया है. सीडीपीओ, एमओ समेत सभी महत्वपूर्ण पद भी प्रभार के भरोसे चल रहे हैं. ऐसी परिस्थिति में गुड़ाबांदा प्रखंड में विकास की रफ्तार धीमी पड़ सकती है. पूर्व बीडीओ स्मिता नगेशिया प्रखंड में पूरी सक्रियता के साथ प्रयासरत थीं. उनके स्थानांतरण के बाद नये बीडीओ और सीओ का पदस्थापन नहीं किया गया है. इसे भी पढ़ें : चतरा">https://lagatar.in/big-success-for-chatra-police-5-arrested-including-tpc-subzonal-commander-ak-56-rifle-and-cartridges-recovered/">चतरा

पुलिस को बड़ी सफलता, TPC का सबजोनल कमांडर समेत 5 अरेस्ट, एके-56, रायफल और कारतूस बरामद
एसडीओ सत्यवीर रजक के मुताबिक धालभूमगढ़ के सीओ सदानंद महतो को गुड़ाबांदा प्रखंड के बीडीओ और सीओ का प्रभार दिया गया है. इस संबंध में घाटशिला विधायक रामदास सोरेन ने कहा कि जल्द ही सीओ और बीडीओ का पदस्थापन गुड़ाबांदा प्रखंड में किया जायेगा. बहरागोड़ा विधायक समीर कुमार मोहंती ने बताया कि बीडीओ और सीओ का जल्द पदस्थापन गुड़ाबांदा प्रखंड में हो इसके लिए प्रयासरत हैं. उन्होंने कहा कि जल्द पदस्थापन के लिए लिख कर दिया गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp