Gurabanda (Sanat Kumar Pani) : गुड़ाबांदा प्रखंड के सिंहपुरा पंचायत अंतर्गत सिंहपुरा में शनिवार को 200 फीट पीसीसी सड़क का शिलान्यास हुआ. प्रखंड प्रमुख सुभोजित मुंडा, उप प्रमुख रतनलाल राउत, पंचायत समिति सदस्य पुष्पा महतो और उप मुखिया सुखदेव नायक ने नारियल फोड़कर संयुक्त रुप से शिलान्यास किया. पीसीसी सड़क का निर्माण 15वें वित्त आयोग योजना से ढाई लाख की लागत से उग्रेन कर्मकार के घर के सामने से किया जाएगा. मौके पर पंचायत समिति प्रतिनिधि रवींद्र नाथ महतो, संतोष कुमार महतो, डोली महतो, तारापद धीवर आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-8-students-of-nttf-rd-tata-institute-of-technology-selected-in-cipla-company/">जमशेदपुर
: एनटीटीएफ आरडी टाटा तकनीकी संस्थान के 8 छात्रों का सिपला कंपनी में चयन [wpse_comments_template]
: एनटीटीएफ आरडी टाटा तकनीकी संस्थान के 8 छात्रों का सिपला कंपनी में चयन [wpse_comments_template]