Search

 
 
 

गुड़ाबांदा : सीड्स के तहत आयोजित समर कैंप में बच्चे सीख रहे हैं जीने की कला

 

Ghatshila : गुड़ाबांदा प्रखंड के कासियाबेड़ा प्राथमिक विद्यालय में सीड्स के तहत आयोजित चार दिवसीय समर कैंप में बच्चे जीने की कला सीख रहे हैं. इस कैंप में कक्षा आठ से 12वीं तक के विद्यार्थी भाग ले रहे हैं. कैंप में विद्यार्थियों को जीवन कौशल से संबंधित बोलने की क्षमता का विकास, समय प्रबंधन, नेतृत्व क्षमता का विकास, बाल संगठन के महत्व के साथ-साथ कराटे और योग की भी जानकारी दी जा रही है. यह कैंप सुबह नौ बजे से चार बजे तक चलता है और इसमें 80 बच्चे भाग ले रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: राज्यसभा">https://lagatar.in/rajya-sabha-elections-bjp-candidate-aditya-sahu-filed-nomination-sudesh-also-became-the-proposer/">राज्यसभा

चुनाव : बीजेपी प्रत्याशी आदित्य साहू ने किया नामांकन, सुदेश भी बने प्रस्तावक

समर कैंप का समापन दो जून को

कैंप में प्रशिक्षक शिक्षक के रूप में सीड्स के कार्यक्रम पदाधिकारी महानंद झा विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं. वहीं, कराटे के प्रशिक्षक के रूप में सरयू राम, प्रशांत कुमार रोमारयो द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है. इस कैंप में गुड़ाबांदा, गुड़ा, महेशपुर, जियान, हड़ियान, कुड़ियान, हाथियापाटा, गोबरादुमा, कुमड़ाशोल, कासियाबेड़ा गांव के विद्यार्थी भाग ले रहे हैं. सीड्स के कार्यक्रम पदाधिकारी महानंद झा ने बताया कि इस समर कैंप में विद्यार्थी बड़े उत्साह से भाग ले रहे हैं. इस समर कैंप का समापन दो जून को होगा.

इसे भी पढ़े : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-after-complaining-about-the-land-dispute-to-the-police-station-entered-the-house-and-beat-up-the-husband-and-wife/">जमशेदपुर:

जमीन विवाद की शिकायत थाने में करने पर घर में घुसकर पति-पत्नी को पीटा
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही