Search

 
 
 

गुड़ाबांदा : केंदुआपाल स्वर्णरेखा नदी घाट पर रात में डीसी ने की छापामारी

 
Gudabanda : गुड़ाबांदा प्रखंड की अंगारपाड़ा पंचायत स्थित स्वर्णरेखा नदी के केंदुआपाल घाट आसपास विगत रात्रि पूर्वी सिंहभूम जिला की उपायुक्त विजया जाधव ने एक टीम के साथ छापामारी की. छापामारी अभियान में एक जेसीबी, बालू से लदे दो ट्रैक्टर, दो खाली हाईवा जब्त किया. इन वाहनों को थाना लाया गया है. खबरों के मुताबिक थाना में ट्रैक्टर, हाईवा और जेसीबी के चालकों और मालिक समेत 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-53rd-foundation-day-of-nss-celebrated-with-great-pomp-in-womens-college/">चाईबासा

: महिला कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया एनएसएस का 53वां स्थापना दिवस
ज्ञात हो कि उक्त घाट पर रात में बड़े पैमाने पर अवैध रूप से बालू का उत्खनन हो रहा था. बालू का भंडारण कर रात में ही हाईवा से जमशेदपुर समेत अन्य शहरों में भेजा जा रहा था. इस गोरखधंधे के संबंध में विगत दिनों लगातार डॉट इन पोर्टल और शुभम संदेश अखबार में प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया गया था. फिलहाल उपायुक्त की इस कार्रवाई से बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया है. छापामारी टीम में डीडीसी प्रदीप प्रसाद. ग्रामीण एसपी, घाटशिला एसडीओ सत्यवीर रजक, डीटीओ दिनेश रंजन व अन्य पदाधिकारी शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही