Search

 
 
 

गुड़ाबांदा : उप विकास आयुक्त ने की पदाधिकारियों के साथ बैठक

 
Gurabanda (Sanat Kumar Pani) : गुड़ाबांदा प्रखंड सभागार में गुरुवार की शाम को उप विकास आयुक्त (डीडीसी) मनीष कुमार द्वारा प्रखंड के पदाधिकारियों और कर्मियों के साथ बैठक कर प्रखंड क्षेत्र में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा की गई. डीडीसी ने अधिकारियों से कहा कि सभी सरकारी योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे इसे सुनिश्चित करें. योजना में गुणवत्ता एवं समयबद्ध पूर्णता का विशेष ध्यान रखें. समय पर योजनाओं का क्रियान्वयन नहीं होने से लाभुकों को उचित लाभ नहीं मिल पाता है. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-incorporation-of-spirituality-in-journalism-is-very-creditable-bk-manini/">चक्रधरपुर

: पत्रकारिता में आध्यात्मिका का समावेश बेहद श्रेयस्कर – बीके मानिनी

सुयोग्य लाभुकों को आच्छादित करने के लिए संकल्पित है जिला प्रशासन

जिला प्रशासन सरकार की जनहितकारी योजनाओं से प्रत्येक सुयोग्य लाभुकों को आच्छादित करने के लिए संकल्पित है. उन्होंने कहा कि प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों व कर्मियों से परस्पर सहयोग अपेक्षित है. मौके पर एसडीओ सत्यवीर रजक, बीडीओ स्मिता नगेशिया और प्रखंड कर्मी उपस्थित थे. इसके अलावा डीडीसी मनीष कुमार ने मुसाबनी, डुमरिया और गुड़ाबांदा प्रखंड क्षेत्र में चल रही बिरसा ग्राम हरित योजनाओं का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही