Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गुड़ाबांदा : प्रखंड कार्यालय से अर्जुनबेड़ा जाने वाली सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल

Gudabanda : गुड़ाबांदा प्रखंड के ज्वालकाटा स्थित प्रखंड कार्यालय से अर्जुनबेड़ा तक जाने वाली सड़क की स्थिति बहुत जर्जर हो गई है. सकड़ की स्थिति इतनी खराब है कि इस पर पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है. प्रखंड कार्यालय तक तो यह सड़क चकाचक है. परंतु इसके बाद से सड़क पर गड्ढे बन गए हैं. गड्ढों में बरसात का पानी भरा हुआ है. इसके कारण दर्जनों गांव के ग्रामीण परेशानियां झेल रहे हैं. इस सड़क की मरम्मत की मांग ग्रामीण कई साल से कर रहे हैं. परंतु इस दिशा में कोई पहल नहीं हो रही है. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-awareness-rally-taken-out-under-wildlife-week-program-school-children-participated/">नोवामुंडी

: वन्य जीव सप्ताह कार्यक्रम के तहत निकली जागरूकता रैली, स्कूली बच्चे हुए शामिल

तीन पंचायत के ग्रामीणों के लिए मुख्य मार्ग है यह सड़क

यह सड़क अर्जुनबेड़ा गांव होते हुए तेतुलडंगा के पास कइमा सड़क से मिल जाती है. यह सड़क तीन पंचायत के ग्रामीणों के लिए महत्वपूर्ण मार्ग मानी जाती है. इसी सड़क से होकर विभिन्न गांव के ग्रामीण प्रखंड कार्यालय अपने कार्यों के लिए आते हैं. ग्रामीणों के मुताबिक सड़क बदहाल होने के कारण मरीजों को अस्पताल ले जाने में भी परेशानियां होती हैं. वहीं विद्यार्थियों को स्कूल जाने-आने में भी दिकक्तों का सामना करना पड़ता है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही