Search

गुड़ाबांदा : जिला पार्षद ने हाथी के आतंक से प्रभावितों की सहायता की

Gurabanda (Sanat Kumar Pani) : गुड़ाबांदा के जिला पार्षद शिवनाथ मांडी ने शनिवार को हाथी द्वारा तोड़े गए घरों के परिजनों से मिले. कुड़ियान के विमल मुंडा और भाखर के अतुल नायक को जिला पार्षद ने तिरपाल और अनाज देकर सहायता प्रदान की. जिला पार्षद ने कहा कि हाथी ने एक सप्ताह में 6 घरों को तोड़ दिया है. सभी प्रभावित परिवारों को वन विभाग से जल्द मुआवजा दिलाने का प्रयास करेंगे. विदित हो कि रविवार 14 मई से एक दंतैल जंगली हाथी गुड़ाबांदा प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में विचरण कर रहा है. भूख लगने पर हाथी लोगों के घरों को तोड़कर आना चट कर जाता है. प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को भाखर में अतुल नायक का घर तोड़ने के बाद हाथी सुवर्णरेखा नदी को पार कर चाकुलिया के श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र में चला गया है.

इसे भी पढ़ेंघाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-demand-to-extend-the-date-of-filling-the-examination-form-of-ug-semester-one/">घाटशिला

: यूजी सेमेस्टर वन की परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाने की मांग

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp