Search

 
 
 

गुड़ाबांदा : जिला पार्षद ने लिया आंधी से हुए नुकसान का जायजा, मुआवजा दिलाने की पहल की

 
Gurabanda (Sanat Kumar Pani) : गुड़ाबांदा प्रखंड की भालकी और फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत में आंधी से दर्जनों घरों को नुकसान पहुंचा है. किसी का पूरा छप्पर उड़ गया है तो किसी को आंशिक क्षति हुई है. मंगलवार को जिला पार्षद शिवनाथ मांडी ने अंचल के सीआई देवदास उपाध्याय के साथ भालकी और फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत का दौरा किया. सोमवार के आंधी से हुए नुकसान का जायजा लिया. जिला पार्षद ने पीड़ित परिवार के सदस्यों से मिलकर मुआवजा राशि दिलाने का आश्वासन दिया. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-parents-made-aware-by-meeting-to-connect-children-with-school/">चक्रधरपुर

: बच्चों को स्कूल से जोड़ने के लिए बैठक कर अभिभावकों को किया गया जागरूक

सोमवार को आई आंधी में इन लोगों का घर हुआ है क्षतिग्रस्त

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/Gudabanda-Jila-Parsad-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> विदित हो कि सोमवार को आई आंधी से भालकी पंचायत अन्तर्गत ग्राम भालकी गांव के जयराम मुर्मू, सुबोध हेंब्रम, बनमाली हेंब्रम, कान्हु हेंब्रम, मानसिंह मांडी, कन्यालुका गांव के लखन टुडू, भुन्डा टुडू, ठाकुर हेंब्रम, डिबरू टुडू, सालखु टुडू, बागजांता गांव के सुनाराम हांसदा, कन्यालुका के गुरबा टुडू, फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत अन्तर्गत माछभान्डार टोला दांदुकोचा के प्रभु मांडी और विश्वनाथ कर्मकार के घर के छप्पर उड़ गए हैं. बड़े पैमाने पर ग्रामीणों को नुकसान पहुंचा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही