Gurabanda (Sanat Kumar Pani) : गुड़ाबांदा प्रखंड कार्यालय सभागार में शनिवार को जिला आपूर्ति पदाधिकारी राजीव रंजन ने समीक्षा बैठक की. उन्होंने रोजगार सेवकों को पंचायत के सभी राजस्व ग्राम में सात-सात योजना मनरेगा से चलाने का निर्देश दिया. पीडी जेनरेशन एक सप्ताह के अंदर 1000 करने को कहा. इसके साथ ही पूर्ण योजनाओं को जियो टैग कर मनरेगा साइट मे पूर्ण दर्शाने और प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत लंबित आवास को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश पंचायत सचिवों को दिया. बैठक में उपस्थित बीएलओ को गरूड़ एप के स्थान पर बीएलओ एप के संबंध में जानकारी दी गई. इसके अलावे त्रुटिविहिन मतदाता सूची तैयार करने का निर्देश दिया गया. जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बैठक के पश्चात पंचायत भवन और सिंहपुरा पंचायत के फुलखुंटा में चल रहे सबर आधार कैम्प का भी निरीक्षण किया. मौके पर बीडीओ स्मिता नगेशिया, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-mla-inaugurated-transformer-in-rupabasa/">चाईबासा
: रूपाबासा में ट्रांसफॉर्मर का विधायक ने किया उद्घाटन [wpse_comments_template]
गुड़ाबांदा : जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने की समीक्षा बैठक, योजनाओं का किया निरीक्षण
Leave a Comment