Search

 
 
 

गुड़ाबांदा : हाथियों का उत्पात जारी, दो घर को किया क्षतिग्रस्त

 
gudabanda: चाकुलिया से गुड़ाबांदा प्रखंड क्षेत्र में खदेड़े गए जंगली हाथियों का उत्पात जारी है. विगत रात्रि हाथियों ने माकड़ी गांव के धादकीडीही टोला में विनय महतो और माकड़ी गांव के थरपो सबर के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया. परिवार के सदस्यों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई. इसके कारण रात भर गांव के लोगों को रतजगा करना पड़ा. हाथियों ने घर की मिट्टी की दीवार में दांत से होल कर दिया. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-it-was-difficult-to-walk-on-the-roads-of-the-industrial-area-in-the-first-monsoon-rains/">आदित्यपुर

: मानसून की पहली बारिश में औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों पर चलना हुआ दूभर
क्षतिपूर्ति राशि प्राप्त करने के लिए दिया फार्म सूचना पाकर पंचायत के मुखिया कन्हाई लाल माहली, वार्ड सदस्य संजय हांसदा और समाजसेवी पशुपति माहली पहुंचे और क्षतिपूर्ति का जायजा लिया. प्रभावित परिवार से मिले और मदद का उन्हें भरोसा दिया. मुखिया ने प्रभावित परिवार को वन विभाग से क्षतिपूर्ति राशि प्राप्त करने के लिए फॉर्म दिया. मुखिया कन्हाई लाल माहली ने कहा कि इस क्षेत्र में भी हाथियों ने उत्पात मचाना शुरू कर दिया है. वन विभाग इन हाथियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाए. ताकि लोगों की जान और माल की रक्षा हो सके. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-students-jammed-railway-track-in-jugsalai-in-protest-against-agneepath-scheme/">जमशेदपुर

: अग्निपथ योजना के विरोध में छात्रों ने जुगसलाई में किया रेलवे ट्रैक जाम
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही