Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गुड़ाबांदा : ओलचिकी लिपि की परीक्षा आयोजित

Gudabanda (Sanat Kumar Pani) : घाटशिला के गुड़ाबांदा प्रखंड में संताली ओलचिकी लिपि की दो दिवसीय वार्षिक परीक्षा टाटा स्टील फाउंडेशन और टीसीएस के सौजन्य से शनिवार को शुरू हुई. बता दें कि गुड़ाबांदा प्रखंड के विभिन्न छह केंद्रों में परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है. क्लास एक से दस तक के 720 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए. परीक्षा के लिए उत्क्रमित मध्य विद्यालय पांण्ड्रापाथर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय मंदा, बालिका आश्रम आवासीय विद्यालय अर्जुनबेड़ा, आवासीय विद्यालय सिंहपुरा, मध्य विद्यालय भालकी और मध्य विद्यालय कासियाबेड़ा में परीक्षा केंद्र बनाए गये हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tata-steel-uisl-plants-300-saplings-on-world-earth-day/">जमशेदपुर

: टाटा स्टील यूआईएसएल ने विश्व पृथ्वी दिवस पर लगाए 300 पौधे

प्रखंड विकास पदाधिकारी ने छात्र-छात्राओं को दी बधाई

सभी परीक्षा केंद्रों की निगरानी साहेब राम सोरेन की देखरेख में की जा रही है. परीक्षा के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी स्मिता नगेसिया ने परीक्षा केंद्रों में पहुंच कर सभी छात्रों-छात्राओं को अपनी भाषा में परीक्षा देने के लिए बधाई दी. साथ ही परीक्षार्थियों का उत्साह बढ़ाया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही