Gurabanda (Sanat Kumar Pani) : पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू ने शुक्रवार को गुड़ाबांदा का दौरा किया. मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने के अवसर पर हाथियापाटा में बनाए जा रहे एकलव्य विद्यालय पहुंचे. उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा किसानों और वंचित कमजोर तबके के लोगों को लिए कई योजनाओं को चलाया जा रहा है. उन्होंने मोदी सरकार के 9 साल के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाई, अगले लोकसभा में फिर से मोदी सरकार लाने का आह्वान किया. इस मौके पर जिला मंत्री गौर चन्द्र पात्र, मण्डल अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ गांतात, सांसद प्रतिनिधि बब्रुवाहन घोष, द्विजेन प्रधान, गुरु चरण मुण्डा, अखिलेश साव, प्रणव मण्डल, तृषित मंडल, सुधांशु सीट, सुभाष मुंडा, नंदलाल मुंडा, सुशांत मुंडा आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-national-senior-mens-tennis-tournament-from-june-5-players-from-eight-states-will-participate/">जमशेदपुर
: नेशनल सीनियर मेंस टेनिस टूर्नामेंट 5 जून से, आठ राज्यों के खिलाड़ी लेंगे भाग [wpse_comments_template]
गुड़ाबांदा : पूर्व विधायक ने किया दौरा, गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां
Leave a Comment