Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गुड़ाबांदा: बालीजुड़ी में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

Advertisement
Advertisement
Gurabanda: भारत सरकार का उद्यम राइट्स लिमिटेड के सहयोग से स्वयंसेवी संस्था सिटिजन्स फाउंडेशन द्वारा रविवार को गुड़ाबांदा प्रखंड के बालीजुड़ी गांव में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. सात डाक्टरों की टीम ने 512 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की तथा चिकित्सीय सलाह दी. मरीजों को निशुल्क दवाइयां भी प्रदान की गई. कार्यक्रम में राइट्स लिमिटेड के स्वतंत्र निदेशक डा. दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना स्वास्थ्य शिविर का प्रमुख उद्देश्य है. उन्होंने कहा कि गरीबों की सेवा का यह पुनीत कार्य अनवरत जारी रहेगा. सिटीजन्स फाउंडेशन के चन्द्र शेखर बेरा ने कहा कि राइट्स लिमिटेड के सहयोग से इन निशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है. सिटीजन्स फाउंडेशन झारखंड तथा पूर्वोत्तर भारत के विभिन्न राज्यों में केंद्र व राज्य सरकारों के सहयोग से कई अस्पतालों का संचालन कर रही है. इसे भी पढ़ें: जामताड़ा">https://lagatar.in/jamtara-illegal-liquor-worth-thousands-seized-from-tata-danapur-express-train/">जामताड़ा

: टाटा-दानापुर एक्सप्रेस ट्रेन से हजारों की अवैध शराब जब्त

इन्‍होंने किया स्‍वास्‍थ्‍य शिविर का उद्घाटन

स्वास्थ्य शिविर का औपचारिक उद्घाटन डा. दिनेशानंद गोस्वामी , गुड़ाबांदा प्रखंड के प्रमुख सुभजीत मुंडा, उप प्रमुख रतनलाल राऊत, मुखिया कड़िया हेंब्रम, प्रखंड बीस सूत्री के पूर्व अध्यक्ष भूषण चन्द्र  महतो, वरिष्ठ भाजपा नेता रंजित बाला, गौरांग घोष, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्रीबत्स घोष, भाजयुमो जिला अध्यक्ष रंगलाल महतो, जिला मंत्री सुमंत श्यामल, बहरागोड़ा मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर, श्यामशुंदुरपुर मंडल अध्यक्ष बाघरायी मांडी, उप मुखिया स्वपन पाल, आशीष घोष, गुरु चरण मान्डी, स्वपन सिंह मुंडा, दीपू शर्मा, कौशिक कुमार, दुर्गा पद गिरी, रमहरी कांड, विश्वनाथ सोरेन, स्वपन सिंह मुंडा, बिल्टू प्रधान,तन्मय दास, अमल बेरा ने पं दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर तथा पुष्प अर्पित कर किया.

इनका रहा योगदान

[caption id="attachment_368044" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/24july14a.jpg"

alt="" width="600" height="311" /> शिविर में जांच के लिये ग्रामीणों की लाइन.[/caption] स्वास्थ्य शिविर को सफल करने में आशीष घोष, एकादशी घोष, गणेश देहुरी, विष्णु नायक, छोटोन घोष, सुब्रत राणा, झंटु पांडा, गौरांग बारीक, रेखा मंडल, सुधांशु पांडा, अमित दास, देवाशीष पांडा, चंदन बारीक, मानिक सिंह, उत्तम राणा, रहीम देहूरी, दीपेश सीट, यादव पात्र, राकेश पैड़ा, पवित्र पैड़ा, सुमाना श्यामल, कनिका दास गुप्ता, विकास सीट, मुनमुन घोष, चंदना घोष तथा राजू महतो का महत्वपूर्ण योगदान रहा. शिविर में टीएमएच के पूर्व शल्य चिकित्सक डा. एस एस सिंह, स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. किरण सिंह, मेडिसिन स्पेलिस्ट डा. एन आर सिंह, चर्म रोग विशेषज्ञ डा. नीरज मिश्रा, दंत रोग विशेषज्ञ डा. सुमन साव, डा. शान्तनु महापात्रा, संजीव नेत्रालय के नेत्र चिकित्सकों तथा जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने योगदान दिया. इसे भी पढ़ें: चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-appointments-should-not-be-proved-like-forgery-done-by-the-previous-government-sunny-sinku/">चाईबासा

: नियुक्तियां पूर्व की सरकार द्वारा की गई फर्जीवाड़ा की तरह न हो साबित : सन्नी सिंकु
[wpse_comments_template] .

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही