Search

 
 
 

गुड़ाबांदा : केजीबीवी गुड़ाबांदा का घाटशिला व बहरागोड़ा विधायक ने किया उद्घाटन

 
Gudabandha (Sanat Kumar Pani) : गुड़ाबांदा प्रखंड के ज्वालकाटा में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का रविवार को उद्घाटन हुआ. घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन और बहरागोड़ा के विधायक समीर कुमार मोहंती ने पंचायत प्रतिनिधियों के साथ संयुक्त रूप से फीता काट कर और दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया. दोनों विधायकों ने अभिभावकों और छात्राओं को संबोधित किया. विधायक रामदास सोरेन ने कहा कि बहुत जल्द विद्यालय की घेराबंदी की जायेगी और इसे ऊंची तारों से घेरा जाएगा. इस विद्यालय की बहुत ही पुरानी मांग थी. प्रखंड क्षेत्र में विद्यालय खोलने पर क्षेत्र की छात्राओं को दुसरे प्रखंड नहीं जाना पड़ेगा. विधायक समीर मोहंती ने कहा कि अब प्रखंड की छात्राएं प्रखंड क्षेत्र में ही पढ़ाई कर सकेंगी.  इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-fraud-of-lakhs-from-construction-company-arrested-from-ahmedabad/">जमशेदपुर

: कंस्ट्रक्शन कंपनी से लाखों की ठगी करने वाला अहमदाबाद से गिरफ्तार

काफी संख्या में पंचायत प्रतिनिधि रहे मौजूद

इस अवसर पर विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया. मौके पर जिला परिषद सदस्य शिवनाथ मांडी, प्रखण्ड प्रमुख शुभोजीत मुंडा, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी स्मिता नगेसिया, उप प्रमुख रतन लाल राउत, बीस सूत्री अध्यक्ष सूराई टुडू, विधायक प्रतिनिधि असित मिश्रा, उपाध्यक्ष श्यामपदो टुडू, बीस सूत्री सदस्य साकिला हेंब्रम, बुकाई सोरेन, बेलबोती मुर्मू, मुखिया कानाई लाल माहली, तोड़ो किस्कू, पशुपति माहली, संजय महतो, दिनेश साव, गौर चंद्र पात्र आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही