Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गुड़ाबांदा : घाटशिला विधायक ने किया जियान का दौरा

Gurabanda (Sanat Kr Pani) : गुड़ाबांदा प्रखंड अंतर्गत गुड़ाबांदा पंचायत के जियान गांव में मंगलवार को विधायक रामदास सोरेन ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना. इस दौरान जियान के ग्रामीणों ने विधायक से गांव में सड़क निर्माण और तालाब जिर्णोद्धार की मांग रखी. सड़क के मुद्दे पर ग्रामीणों ने विधायक से कहा कि हर बार केवल आश्वासन मिलता है. सड़क नहीं बनती. ग्रामीणों ने नाराजगी भरे लहजे से कहा कि इस बार आखरी फरियाद कर रहे हैं. सड़क नहीं बनी तो और दोबारा अनुरोध नहीं करेंगे. ग्रामीण जियान से जिलिंगडुंगरी होते हुए मुख्य सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे. इसे भी पढ़ें : खबर">https://lagatar.in/effect-of-news-bahragora-mla-reached-bhagabandhi-helped-the-storm-affected/">खबर

का असर : बहरागोड़ा : विधायक पहुंचे भागाबांधी, आंधी प्रभावितों की मदद की
[caption id="attachment_598990" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/gurabandha-mla-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> खेती देखते विधायक[/caption]

विधायक पूर्व नक्सलियों को रोजगार से जोड़ने की करेंगे पहल

इस दौरान विधायक पूर्व नक्सली कान्हू मुंडा के परिजनों से मिले. कान्हू मुंडा की पत्नी वैशाखी मुंडा ने कासियाबेड़ा में सरकारी अस्पताल स्थापित करने की मांग रखी. पूर्व नक्सली चुनू मुंडा ने सिंचाई के लिए सोलर पंप की मांग रखी. विधायक ने कान्हू मुंडा के परिजनों द्वारा किए जा रहे तरबूज और बैंगन की खेती को देखा. विधायक ने कहा कि सिंचाई के लिए लगभग डेढ़ करोड़ की लागत से जियान में चेकडैम का निर्माण किया जायेगा. उन्होंने चुनू मुंडा को बताया कि विधायक फंड से सोलर पंप दिया जायेगा. साथ ही विधायक ने कहा सभी पूर्व नक्सलियों को रोजगार से जोड़ा जायेगा. चुनू मुंडा और भोगलु सिंह को भी अंबेडकर आवास दिया जायेगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bank-of-india-manager-commits-suicide-by-hanging-himself-in-bagbeda/">जमशेदपुर

: बागबेड़ा में बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

बच्चों की पढ़ाई में मदद का दिया अस्वासन

विधायक के साथ मौजूद बीडीओ स्मिता नगेशिया ने कहा कि सरेंडर करने वाले नक्सलियों को जमीन मिले, इसके लिए ग्रामसभा की गयी है. इसके अलावे छात्रों ने बताया कि गुड़ाबांदा से बहरागोड़ा और घाटशिला के लिए बस सेवा उपलब्ध नहीं है. जिसके कारण छात्रों को कॉलेज जाने में परेशानी होती है. पूर्व नक्सली कान्हू मुंडा की पत्नी वैशाखी मुंडा ने कहा कि सरेंडर करने के 6 साल बाद भी कान्हू मुंडा जेल में बंद है. उन्होंने पति की जल्द रिहाई की मांग रखी. विधायक ने कान्हू मुंडा की पत्नी से कहा कि उनके बच्चों की पढ़ाई में जैसी भी आवश्यकता हो, फोन पर संपर्क करें. इस मौके पर गुड़ाबांदा बीडीओ स्मिता नगेशिया, प्रमुख शुभोजित मुंडा, मुखिया सुमित्रा बास्के, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सुराई टुडू, बेलोवती मुर्मू, विधायक प्रतिनिधि प्रधान सोरेन, सोमाय सोरेन, विमल कर्मकार ग्रामीण छोटो कुनू मुंडा, राजेश मुंडा, गुरुचरण मुंडा समेत ग्रामीण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही