Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गुड़ाबांदा : ओड़िशा से आये मेहमान को हाथी ने कुचला, मौत

Gudabanda (Sanat Kumar Pani) : गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र अंतर्गत फॉरेस्ट ब्लॉक टोला मुटकामकोचा में जंगली हाथी ने एक व्यक्ति को कुचल दिया. हाथी के हमले से गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की मौत घटना के चार घंटे बाद घर में ही हो गई. सड़क खराब होने के कारण एंबुलेंस लगभग दो किलोमीटर दूर से ही वापस चला गया. घटना मंगलवार शाम की है. ओड़िशा के झारपोखरिया थाना क्षेत्र के पोखरिया जोटेयाशोल निवासी धिराई मुर्मू (64) अपने रिश्तेदार के घर मुटकामकोचा आया था. [caption id="attachment_865101" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/Gudabanda-Odisha.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> मृतक का फाइल फोटो.[/caption] इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-during-holi-there-is-happiness-in-some-places-and-mourning-in-some-places/">चांडिल

: होली के दौरान क्षेत्र में कहीं खुशी तो कहीं मातम
मंगलवार शाम को शौच के लिए तालाब जाने के क्रम में एक जंगली हाथी ने उसपर हमला कर दिया. आसपास मौजूद लोगों ने हल्ला मचाते हुए हाथी को भगाया. गंभीर रूप से जख्मी धिराई मुर्मू को अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस को कॉल किया गया. सड़क अत्यंत खराब होने के कारण एंबुलेंस नहीं पंहुचा पाया और गंभीर रूप से घायल धिराई मुर्मू की मौत हो गई. घटना की सूचना वन विभाग को दी गई. वन विभाग की टीम ने बुधवार सुबह को घटनास्थल पंहुचा. इसे भी पढ़ें : सरकार">https://lagatar.in/jharkhand-high-court-directs-to-pay-19-years-salary-to-the-person-who-was-fired-by-the-government-years-ago/">सरकार

ने जिसे वर्षों पहले नौकरी से निकाला, उसे झारखंड हाईकोर्ट ने 19 वर्ष का वेतन देने का दिया निर्देश
शव के पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया. मृतक के पुत्र को 25 हजार की मुआवजा राशि दी गई. वन विभाग के कर्मियों ने बताया कि कुल चार लाख मुआवजा मृतक के परिजनों को दिया जायेगा. बुधवार को वन एवं पर्यावरण सुरक्षा समिति की पुष्पा महतो, रविन्द्र नाथ महतो, थाना प्रभारी पवन कुमार, प्रभारी वनपाल सुनाराम सबर, वन रक्षी अभिलाष महतो आदि घटनास्थल पंहुचे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही