Search

 
 
 

गुड़ाबांदा : सिंहपुरा पंचायत भवन में जनता दरबार आयोजित

 
Gudabanda (Sanat Kumar Pani) : सिंहपुरा पंचायत भवन में गुरुवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी स्मिता नगेसिया द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए, जिनमें चिकित्सा, जॉब कार्ड, पेंशन, केसीसी, पशुपालन, जन्म-मृत्यु, मनरेगा व अन्य विभाग शामिल थे. जनता दरबार में चिकित्सा विभाग द्वारा चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया जिसमें कुल 12 लोगों ने अपनी स्वास्थ जांच कराई. विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन भी जमा लिए गए. दो लोगों ने जॉब कार्ड के लिए आवेदन किया. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-kaushal-vikas-yatra-vehicle-flagged-off/">घाटशिला

: कौशल विकास यात्रा वाहन को हरी झंडी दिखा कर किया गया रवाना

विभिन्न योजनाओं में लिए गए आवेदन

मनरेगा अंतर्गत दीदी बड़ी योजना के लिए एक आवेदन, किसान क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत एक आवेदन, पशुधन योजना अंतर्गत दो आवेदन, राजस्व अंतर्गत पंजी 2 में ऑनलाइन एंट्री के लिए कुल दो आवेदन, जन्म–मृत्यु का एक आवेदन, सामाजिक सुरक्षा विभाग में सात लोगों ने पेंशन योजना के लिए आवेदन दिया. दो उपभोक्ताओं द्वारा विद्युत विभाग के स्टॉल में बिजली बिल जमा किया गया. मौके पर मुखिया कानाई लाल माहली, उप मुखिया सुखदेव नायक, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, प्रखंड व अंचल कर्मी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही