Search

गुड़ाबांदा : मेरी माटी मेरा देश अभियान का किया गया शुभारंभ

Gurabanda (Sanat Kumar Pani) : मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत रविवार को मंडल अध्यक्ष रबिंद्र नाथ गांतात के नेतृत्व में गुड़ाबांदा के तेंतूलडांगा चौक स्थित सिदो कान्हू के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मेरी माटी मेरा देश अभियान की शुरुआत की गई. इस अवसर पर भाजपा के जिला मंत्री गौर चंद्र पात्र मुख्य रूप से उपस्थित थे. इस अवसर पर जिलामंत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के आवाहन पर पूरे देश में 13 अगस्त से 15 अगस्त तक "मेरी माटी मेरा देश" अभियान का आयोजन किया जा रहा है. भारतीय स्वाधीनता आंदोलन एवं मां भारती के रक्षा में अपने जीवन का बलिदान देने वाले हुए असंख्य वीरों और वीरांगनाओं की मूर्ति की साफ-सफाई कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया जा रहा है. साथ ही हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रत्येक घरों में तिरंगा झंडा लगाया जा रहा है. मौके पर सांसद प्रतिनिधि बबरुवाहन घोष, मंडल मंत्री द्विजेन प्रधान, एसटी मोर्चा मंडल अध्यक्ष गुरु चरण मुंडा, लक्ष्मीकांत मंडल, अखिलेश साव, मानिक चंद्र माईती, धीरेन मुंडा, प्रणव मंडल, दीपक कुमार प्रधान आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-due-to-non-construction-of-road-the-problems-of-the-villagers-increased-complaint-to-the-zip-member/">चक्रधरपुर

: सड़क नहीं बनने से ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी, जिप सदस्य से शिकायत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp