Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गुड़ाबांदा: औचक निरीक्षण में गायब मिले हल्का कर्मचारी, विधायक ने लगाई फटकार

Advertisement
Advertisement
Gurabanda: बहरागोड़ा के विधायक समीर महंती ने अपने साप्ताहिक रूटीन के तहत गुरुवार को गुड़ाबांदा प्रखंड कार्यालय का दौरा किया. निरीक्षण के दौरान अंचल के हल्का कर्मचारी अपने कार्यालय से नदारद पाए गए. ग्रामीणों की शिकायत पर विधायक ने अननोन नंबर से उनसे संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि काम के सिलसिले में क्षेत्र में हूं. जब विधायक ने डांट फटकार लगाई तो उन्होंने अपने घर में होने की बात स्वीकार की और माफी मांगी. इसे भी पढ़ें: गया">https://lagatar.in/pitrupaksha-fair-begins-in-gaya-now-water-only-water-will-remain-in-falgu-river/">गया

में पितृपक्ष मेला शुरू, अब फल्गु नदी में रहेगा पानी-ही-पानी

दोबारा गलती होने पर कार्रवाई की चेतावनी

उन्होंने विधायक से कहा कि ऐसी गलती की पुनरावृत्ति नहीं होगी. विधायक ने कहा कि दोबारा ऐसी गलती हुई तो कार्रवाई की जाएगी. विधायक ने प्रखंड कर्मियों की भी क्लास लगाई और ग्रामीणों से बेहतर व्यवहार रखने एवं उचित कार्य करने की बात कही.

यह थे उपस्थित

मौके पर झामुमो जिला सचिव घनश्याम महतो, बहरागोड़ा प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा, चाकुलिया के बड़ामारा के मुखिया दशरथ मुर्मू, समीर सेना के संयोजक राकेश महंती, गुड़ाबांदा प्रखंड सचिव बुकाई सोरेन, कोषाध्यक्ष बिनोद बागाल, बीस सूत्री सदस्य सकीला हेंब्रम, देवाशीष कालिंदी, पूर्व जिला परिषद सदस्य बेलबती मुर्मू, मेघराय हेंब्रम, साहेब राम सोरेन, दशरथ हेंब्रम, जोरा मंडल समेत अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें: गालूडीह">https://lagatar.in/galudih-pension-acceptance-letter-distributed-among-71-beneficiaries/">गालूडीह

: 71 लाभार्थियों में वितरित किया गया पेंशन स्वीकृति पत्र
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही