Search

 
 
 

गुड़ाबांदा : विधायक ने झामुमो कार्यकर्ताओं साथ की बैठक, दिए कई दिशा-निर्देश

 
Gurabanda (Sanat Kumar Pani) : गुड़ाबांदा प्रखंड अंतर्गत बनमाकड़ी अस्पताल चौक में गुरुवार को विधायक समीर कुमार महंती ने झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. विधायक ने कार्यकर्ताओं को झारखंड सरकार की योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को देने और योजनाओं का लाभ सभी को दिलाने के लिए पहल करने को कहा. साथ ही क्षेत्र के समस्याओं की जानकारी ली और समाधान का आश्वासन दिया. बनमाकड़ी के ठाकुर सोरेन के इलाज के लिए उनकी पत्नी को आर्थिक सहयोग किया और इलाज कराने का भरोसा दिया. विधायक ने बालिजुड़ी गांव के कायराकोचा टोला के बिदेसी सिंह के श्राद्धकर्म में कार्यकर्ताओं के हाथों सहयोग राशि सहयोग के रूप में दिया. मौके पर बहरागोड़ा प्रखंड झामुमो सह बीस सूत्री अध्यक्ष असित मिश्रा, गुड़ाबांदा प्रखंड बीस सूत्री उपाध्यक्ष श्यामपदो टुडू, बीस सुत्री सदस्य साकिला हेंब्रम, पंचायत अध्यक्ष पद्मोलचन बेरा, मेघराय हेंब्रम, राम चन्द्र मुंडा, मुखिया प्रतिनिधि तोड़ो किस्कू, साहेब राम सोरेन, मंगल हांसदा, परिवास कालिंदी आदि झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-former-mandal-president-of-bjp-late-dr-met-the-family-members-of-pramod-gop-goswami/">चाकुलिया

: भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष स्व. प्रमोद गोप के परिजनों से मिले डाॅ. गोस्वामी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही