Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गुड़ाबांदा : विधायक ने मुख्यमंत्री सोना सबरन योजना का किया शुभारंभ

Advertisement
Advertisement
Gurabanda (Sanat Kumar Pani) : गुड़ाबांदा प्रखंड सभागार में गुरुवार को मुख्यमंत्री सोना सोबरन धोती साड़ी योजना का शुभारंभ बहरागोड़ा विधायक समीर कुमार मोहंती द्वारा किया गया. 26 कार्डधारियों के बीच साड़ी, धोती तथा लुंगी का वितरण विधायक ने किया. इस अवसर पर विधायक ने कहा कि सभी कार्डधारियों को एक साड़ी और एक धोती/ लूंगी 10 रुपये में सरकार मुहैया करा रही है. इस योजना का लाभ लाल, हरा और अंत्योदय कार्ड धारियों को मिलेगा. विधायक ने कहा कि सरकार अधिक से अधिक लोक कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लाभुकों को जोड़ना चाहती है. इससे अंतिम छोर पर मौजूद व्यक्तियों को इसका फायदा मिले. सरकार अपना सामाजिक सुरक्षा का दायित्व निभाते हुए इस योजना को लाई है. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-road-construction-work-will-start-from-chandil-golchakkar-to-jamdih-in-a-month/">चांडिल

: एक माह में शुरू होगा चांडिल गोलचक्कर से जामडीह तक सड़क निर्माण कार्य

मौके पर ये उपस्थित

मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी स्मिता नगेसिया, प्रमुख शुभोजीत मुंडा, जिला पार्षद शिवनाथ मांडी, बीस सूत्री अध्यक्ष असित मिश्रा, विधायक प्रतिनिधि सुराई टुडू, पूर्व जिला पार्षद बेलवती मुर्मू, बुकाई सोरेन, बीस सूत्री उपाध्यक्ष श्यामपद टुडू, बालीजुड़ी मुखिया कारिया हेंब्रम, उप मुखिया स्वपन साव, पद्म बेरा, पलास पांडा जनवितरण प्रणाली के दुकानदार और कार्डधारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-sido-kanhu-youth-sports-club-committee-constituted/">नोवामुंडी

: सिदो कान्हू युवा खेल क्लब कमेटी का किया गया गठन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही