Search

 
 
 

Gudabanda : दो पथ चौड़ीकरण कार्य का विधायक ने किया शिलान्यास

 
Gudabanda (Sanat Kumar Pani) : गुड़ाबांदा प्रखंड की दो महत्वपूर्ण सड़कों की चौड़ीकरण और मरम्मत का कार्य मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना से किया जायेगा. सोमवार को विधायक समीर कुमार मोहंती ने बेनागाड़िया से खामानडीह और कोइमा से पुनासिया सड़क चौड़ीकरण कार्य का शिलान्यास नारियल फोड़कर किया. इस अवसर पर विधायक समीर कुमार मोहंती ने कहा कि ग्रामीणों की मांग पूरी की गई है. सड़क मरम्मत कार्य संपन्न होने पर जर्जर सड़क से ग्रामीणों को मुक्ति मिलेगी. मौके पर बीस सूत्री अध्यक्ष असित मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि बब्रुवाहन घोष, मुखिया कारिया हेम्ब्रम, प्रमुख शुभजीत मुंडा, उप प्रमुख रतनलाल राउत, बीस सूत्री सदस्य साकिला हेम्ब्रम, मेघराय हेम्ब्रम, चंदन सीट, मिथुन कर, साहेबराम सोरेन, हरि राम सोरेन, द्विजेन प्रधान, राजू बांसुरी समेत भाजपा व झामुमो के कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : Ghatshila">https://lagatar.in/ghatshila-women-took-out-a-candle-march-regarding-the-incident-in-kolkata/">Ghatshila

: कोलकाता की घटना को लेकर महिलाओं ने निकाला कैंडल मार्च
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही