Search

गुड़ाबांदा : सालखान हांसदा के शहादत दिवस पर विधायक ने किया नमन

Gurabanda (Sanat Kumar Pani) : गुड़ाबांदा प्रखंड अंतर्गत आंगारपाड़ा पंचायत के मंदा गांव में मंगलवार को शहीद सालखान हांसदा का 20 वां शहादत दिवस मनाया गया. इस अवसर पर बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक समीर महंती ने शहीद के मूर्ति पर श्रद्धांजलि अर्पित की. साथ ही साथ शहीद के घर जा कर शहीद की पत्नी बाहारानी हांसदा से मिले. उन्हें अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. विधायक ने आर्थिक सहयोग प्रदान किया. शहीद दिवस के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/Gudabanda-Salkhan-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-adivasi-samanya-samiti-met-the-deputy-commissioner-regarding-10-point-demands-handed-over-the-demand-letter/">किरीबुरु

: 10 सूत्री मांगों को लेकर उपायुक्त से मिला आदिवासी समन्य समिति, मांग पत्र सौंपा
मौके पर बहरागोड़ा प्रखंड झामुमो अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि असित मिश्रा, गुड़ाबांदा प्रखंड झामुमो सह बीस सूत्री अध्यक्ष सुराई टुडू, बीस सूत्री उपाध्यक्ष श्यामपदो टुडू, बीस सूत्री सदस्य बुकाई सोरेन, साकिला हेंब्रम, मेघराय हेंब्रम, अमर हांसदा, आंगारपाड़ा पंचायत के मुखिया सलमा किस्कू, बिनोद बागाल, देवदत्त गिरी, तोड़ो किस्कू, देविलाल बेरा, बिरबोल बेरा, पदमो लचन बेरा, साहेब राम सोरेन, हाड़ीराम सोरेन, दासमत सोरेन, देवदास मुंडा आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//