Search

 
 
 

Gudabanda : विधायक रामदास सोरेन ने श्राद्धकर्म में किया सहयोग

 
Dumaria (Sanat Kumar Pani) : गुड़ाबांदा प्रखंड के सिंहपुरा पंचायत अंतर्गत जयघंटपुर में कुछ दिन पूर्व सुकुमार मुर्मू का निधन लंबी बीमारी के बाद हो गया था. विधायक रामदास सोरेन को इसकी सूचना मिलते ही उन्होंने श्राद्धकर्म के लिए 50 किलो चावल और आर्थिक सहयोग प्रदान किया. गुरुवार को विधायक प्रतिनिधि सह मुसाबनी झामुमो प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन ने जयघंटपुर जाकर विधायक द्वारा दिये गये चावल और आर्थिक सहयोग को स्वर्गीय सुकुमार मुर्मू की पत्नी सरस्वती मुर्मू को सौंपा. विधायक प्रतिनिधि प्रधान सोरेन ने कहा कि विधायक आने वाले समय में भी हरसंभव मदद करने के लिए तत्पर हैं. मौके पर झामुमो के जारा मंडल, विक्रम मुर्मू, सुनील माहुली, ग्रामीण घनश्याम मुर्मू, ठाकुर मुर्मू, शिवलाल मुर्मू, सागराम मुर्मू, रेंटा मांडी आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : Chakradharpur">https://lagatar.in/chakradharpur-howrah-mumbai-mail-accident-crs-interrogated-two-dozen-railway-employees-of-six-departments/">Chakradharpur

: हावड़ा-मुंबई मेल हादसा : सीआरएस ने की छह विभागों के दो दर्जन रेलकर्मियों से पूछताछ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही