Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गुड़ाबांदा : उत्क्रमित उवि पहुंचे विधायक, समस्याओं से हुए रूबरू

Advertisement
Advertisement
Gudabanda (Sanat Kumar Pani) : घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन ने बुधवार को गुड़ाबांदा उत्क्रमित उच्च विद्यालय पहुंचे. यहां वे विद्यालय की विभिन्न समस्याओं से अवगत हुए व समाधान का आश्वासन दिया. प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनील कुमार हांसदा ने विद्यालय में कक्षाओं के लिए कमरे और एक शौचालय की आवश्यकता बताया. विद्यालय में करीब 350 विद्यार्थी नामांकित हैं और केवल पांच ही कक्षाएं हैं, जिसके कारण बच्चों के पठन-पाठन में काफी दिक्कतें आती हैं. इस पर विधायक ने जल्द ही दो कमरों का भवन और एक शौचालय निर्माण कराने का आश्वासन दिया. विद्यालय गुड़ाबांदा पहुंचने पर विद्यालय के बाल संसद के सदस्यों द्वारा विधायक का फुलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया. इस मौके पर सहायक शिक्षक नव कुमार गिरि, दीपक कुमार मंगल, संतोष कुमार देहुरी, बिजन कुमार मालिक, पीयूष कुमार धाउड़िया, कृष्ण हांसदा, कमलेश खेस, शिल्पा रानी पाल विद्याधर साव, ननीगोपाल प्रधान, कालिकिंकर भुईया, नागराज मुर्मू, सुनाराम हांसदा, जगदीश चन्द्र भक्त, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सुराई टुडू, श्वेतवाहन मंडल और विभिन्न पंचायत के मुखिया उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-sahiyas-took-out-awareness-rally-to-reduce-the-sex-ratio-rate/">बहरागोड़ा

: लिंगानुपात दर कम करने के लिए सहियाओं ने निकाली जागरूकता रैली
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही