Search

 
 
 

Gudabanda : निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 400 से अधिक मरीजों का हुआ इलाज

 
Dumaria (Sanat Kumar Pani) : गुड़ाबांदा प्रखंड के बनमाकड़ी अस्पताल परिसर में रविवार को पूर्व विधायक कुणाल षड़ंगी की पहल पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. नाम्या स्माइल फाउंडेशन के बैनर तले आयोजित इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 400 से अधिक मरीज इलाज के लिए पंहुचे. मरीजों को स्पेशलिस्ट डॉक्टरों द्वारा जांच कर निःशुल्क दवाईयां दी गई. इस अवसर पर पूर्व विधायक कुणाल षड़ंगी ने कहा कि दूर दराज के मरीजों तक उचित स्वास्थ्य सुविधाओं को पंहुचाना ही उनका लक्ष्य है. उन्होंने कहा आनेवाले समय में भी लोगों की सेवा करते रहेंगे. इसे भी पढ़ें : Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-two-women-of-kadim-khan-family-from-muslim-colony-arrested-with-215-packets-of-brown-sugar-sent-to-jail/">Adityapur

: मुस्लिम बस्ती से कादिम खान परिवार की दो महिला 215 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार, भेजा जेल
इस अवसर पूर्व विधायक कुणाल षड़ंगी ने बनमाकड़ी अस्पताल के डॉक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों को सहयोग करने के लिए आभार जताया. डॉ.भाग्यश्री पंडा, डॉ. धनंजय पंडा, डॉ. बैजयंती रथ, डॉ. अर्णब घोष, डॉ. चित्तरंजन और डॉ. श्रद्धा सुमन ने मरीजों का इलाज किया. विनय घोष, सागिर हुसैन, गुड्डू शुक्ला, रंजीत सीट, विक्रम सिंह, सत्यानंद उपाध्याय, रामचंद्र कालिंदी आदि ने स्वास्थ्य शिविर के सफल संचालन में सहयोग किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही