Search

 
 
 

गुड़ाबांदा : चाकुलिया के बुरूजबनी से खदेड़े गए 50 से अधिक जंगली हाथी

 
Gudabanda : चाकुलिया प्रखंड के श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र स्थित बुरूजबनी के पास ठहरे 50 से अधिक जंगली हाथियों को ग्रामीणों ने बुधवार को स्वर्णरेखा नदी पार कराते हुए गुड़ाबांदा प्रखंड क्षेत्र में पहुंचा दिया है. हाथियों को खदेड़ने में कई गांव के ग्रामीण शामिल थे. उक्त जंगली हाथी 14 जून से बुरूजबनी के पास ठहरे हुए थे. इस कारण इलाके में दहशत था. वन विभाग की टीम ने इन हाथियों को जमुआ क्षेत्र से खदेड़ते हुए यहां तक पहुंचा दिया था. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-police-investigation-revealed-bhairav-singh-was-not-present-at-the-time-of-violence/">रांची

पुलिस की जांच में खुलासा, हिंसा के वक्त भैरव सिंह नहीं था मौजूद
बुरूजबनी के ग्रामीणों को इस बात का भय है कि गुड़ाबांदा क्षेत्र से जंगली हाथियों को फिर खदेड़ कर यहां पहुंचा दिया जाएगा. जानकारी हो कि ये वही हाथी हैं, जिन्हें पश्चिम बंगाल से खदेड़ कर चाकुलिया सीमा में प्रवेश करवा दिया गया था. इधर, कुछ हाथी चाकुलिया के हवाई पट्टी क्षेत्र के जंगलों में हैं. कई हाथी जमुआ से सटे जंगल में भी हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही