Gurabanda : गुड़ाबांदा प्रखंड की मुड़ाकाटी पंचायत अंतर्गत आसनबनी के मंटू महतो का पिछले दिन निधन हो गया था. सांसद विद्युत वरण महतो ने मृतक के श्राद्धकर्म के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान किया. शनिवार को भाजपा जिला मंत्री गौर चन्द्र पात्र दिवगंत के घर पहुंच कर शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की. सांसद विद्युत वरण महतो द्वारा दी गई आर्थिक सहयोग की राशि उनकी आश्रित जयंती महतो को प्रदान किया और भविष्य में भी हर सम्भव सहयोग करने का भरोसा दिया. मौके पर मंडल अध्यक्ष रविंद्र नाथ गांतात, सांसद प्रतिनिधि बब्रुवाहन घोष, अखिलेश साव, द्विजेन प्रधान, सुनील कुमार पैड़ा, रानी मुंडा, सविता मुंडा, दशरथ मुंडा, मनसा सिंह सरदार, धीरेन मुंडा, दुलाल महतो उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : गुड़ाबांदा">https://lagatar.in/gudabanda-district-supply-officer-reviewed-the-meeting-inspected-the-schemes/">गुड़ाबांदा
: जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने की समीक्षा बैठक, योजनाओं का किया निरीक्षण [wpse_comments_template]
गुड़ाबांदा : सांसद ने श्राद्धकर्म के लिए किया आर्थिक सहयोग
Leave a Comment