Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गुड़ाबांदा : ज्वालकाटा बैंक ऑफ इंडिया में "नो लिंक, नो कैश", जनता परेशान

Gurabanda (Sanat Kr Pani) : गुड़ाबांदा प्रखंड के ज्वालकाटा स्थित बैंक ऑफ इंडिया में विगत कई दिनों से नो लिंक, नो कैश की स्थिति है. आम जनता परेशानी झेल रही है. बैंक प्रखंड का इकलौता बैंक है. बैंक की स्थिति सोशल मीडिया पर छाई हुई है. प्रखंड के लोग सोशल मीडिया पर बैंक की बदहाली की स्थिति बताते हुए अपनी परेशानियां बता रहे हैं. जनप्रतिनिधियों पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं. ज्ञात हो कि डिजिटल इंडिया के दौर में एक ही बैंक के भरोसे इस प्रखंड की लगभग 41 हजार की आबादी है. इस प्रखंड में आज तक एटीएम सुविधा बहाल नहीं हो पाई है. ऐसे में उड़ीसा सीमा से सटे गांव के ग्राहकों को एटीएम से राशि निकालने के लिए उड़ीसा के सारसकोना जाना पड़ता है. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-kudmi-sena-demands-high-level-inquiry-into-kamargoda-dispute/">आदित्यपुर

: कुड़मी सेना ने की कमारगोड़ा विवाद की उच्च स्तरीय जांच की मांग

नदी पार कर गुहियापाल स्थित बैंक में जाते है लोग

प्रखंड के ज्वालकांटा में बैंक ऑफ इंडिया की एकमात्र शाखा है. इसके अलावे प्रखंड में दूसरा कोई बैंक नहीं है. इसलिए इस बैंक में अक्सर ग्राहकों की भीड़ रहती है और ग्राहकों को जमा करने और निकासी करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. कई बार तो दूर दराज से आए ग्रामीण बिना जमा या फिर बिना निकासी के ही लौट जाते हैं. सबसे ज्यादा परेशानी पेंशन की राशि उठाव करने वाले वृद्ध और वृद्धाओं को होती है. बैंक में अत्यधिक भीड़ होने के कारण सरकारी योजनाओं से संबंधित राशि की निकासी में भी परेशानी उठानी पड़ती है. बैंक की एटीएम सेवा भी बहाल नहीं की गई है. प्रखंड की तीन पंचायतों के लोग बैंकिंग सेवा के लिए स्वर्ण रेखा नदी पार कर बहरागोड़ा प्रखंड के गुहियापाल स्थित बैंक में जाते हैं. इस प्रखंड में एक बैंक खोलने की मांग वर्षों से की जा रही है. प्रखंड कार्यालय द्वारा कई बार प्रस्ताव भी भेजा गया. परंतु अभी तक कोई पहल नहीं हो पाई है. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-mla-inspected-the-demolished-water-tower-in-bankati-village/">घाटशिला

: बनकटी गांव में ध्वस्त जलमीनार का विधायक ने किया निरीक्षण

बीएसएनएल का नेटवर्क खराब होने से लिंक फेल

ज्वालकाटा शाखा के मैनेजर राजेश मार्डी ने बताया कि बीएसएनएल का नेटवर्क खराब होने से बैंक में लिंक फेल है. इसकी सूचना बीएसएनएल के अधिकारियों को दी गयी है. उन्होंने कहा कि शाखा में शनिवार को कैश उपलब्ध होगा. अभी वी सैट के माध्यम से कम एमाउंट का भुगतान किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-security-forces-foiled-the-conspiracy-naxalite-recovered-two-ieds/">चाईबासा

: सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की साजिश को किया नाकाम, दो आईईडी बरामद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही